बस्सी

पत्रिका सर्वे पर टॉक शो : लोगों के सरकार बदलने का इरादा, जनता मौजूदा कामकाज से खुश नहीं

राजस्थान, मध्यप्रदेश और छतीसगढ में पत्रिका की ओर से सरकार बदलने के सर्वे पर टॉक शो
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2018, 6:52 PM IST
rajasthan-patrika-survey par Talk show

कोटपूतली (जयपुर)। राजस्थान पत्रिका की ओर से करवाएं गए सर्वे में कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के 55 प्रतिशत मतदाता सरकार से नाखुश नजर आ रहे है। वहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश और छतीसगढ में पत्रिका की ओर से सरकार बदलने के अहम सवाल पर हुए सर्वे में 58 प्रतिशत लोगों के सरकार बदलने का इरादा व्यक्त करने पर लक्ष्मीनारायण देवस्थान के समीप टॉक शो हुआ। इसमें भाजपा कांग्रेस, सामाजिक संगठनों व पूर्व पार्षदों ने हिस्सा लिया। इसमें कांग्रेस ने इस अहम सवाल पर पत्रिका के सर्वे पर सहमति जताते हुए कहा कि तीनों राज्यों में जनता मौजूदा सरकार के कामकाज से खुश नहीं है। है।

कांग्रेस पदाधिकारी जोश मेें नजर आए
जबकि भाजपा का कहना था कि तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार ने जो कार्य किए है उतने पहले कभी नहीं हुए इसलिए इन राज्यों में पुन: भाजपा की सरकार बनी है। टॉक शो में राजस्थान पर चर्चा अधिक रही। चर्चा के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी जोश मेें नजर आए। सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों को कहना था कि दोनों राजनीतिक दल एक थैली के चट्टे बट्टे है। इसलिए गैर राजनीतिक दल के व्यक्ति को आगामी चुनाव में मौका देना चाहिए।

इनका कहना है
प्रदेश में चार साल विकास की कई नई योजनाएं शुरू हुई। किसानों के कर्ज माफ होने के अलावा भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में लोग लाभान्वित हो रहे है। कांग्रेस विधायक के कामकाज से जनता संतुष्ट नहीं है। सरकार आम जन की उम्मीदों पर खरी उतरी है।
बनवारी यादव, भाजपा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी

भाजपा ने चुनाव के समय जनता से जो वादे किए थे। उनमें से अधिकतर पूरे हो गए। प्रदेश में कानून की व्यवस्था की स्थिति कांग्रेस शासन की तुलना में बेहतर रही है। सर्वे में लोगों की राय से वो सहमत नहीं है। उनकी राय में प्रदेश में भाजपा की पुन: सरकार बनेगी।
सुरेश मोठूका,जिला प्रतिनिधि भाजपा

आमजन सरकार के काम काज से संतुष्ट है। पेंशन योजना सहित दूसरी कल्याणकारी योजनाओं को बड़ी संख्या में लोग लाभ उठा रहे है। चिकित्सा, शिक्षा व सड़क के क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य हुए है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तुलना में भाजपा की सरकार ने बेहतर कार्य किया है। सरकार आम जन की भावनाओं पर खरी उतरी है।
नरेन्द्र गुप्ता,नगर महामंत्री भाजपा

पत्रिका के सर्वे में यह बात उभर कर सामने आई कि लोग सरकार बदलने के मूड में है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने वादे तो खूब किए थे। लेकिन इनके पूरा होने से जनता नाखुश है। कस्बे में कांग्रेस शासन के समय स्वीकृत सीवरेज लाइन के कार्य को भाजपा ने सत्ता में आते ही रोक दिया। केन्द्र व प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बाद जयपुर दिल्ली राजमार्ग को सिक्सलेन में परिवर्तित करने का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ। विकास कार्यो के तमाम दावों के बाद भी भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर कहीं खरी नहीं उतरी है।
रमेश जिंदल,जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस

पत्रिका के सर्वे में आधे से अधिक मतदाताओं ने चुनाव होने पर सरकार बदलने की मंशा जताई है। यहीं सही भी है कि भाजपा के शासन में आम जन परेशान है। आमजन की तो दूर भाजपा के कार्यकर्ताओं की ही सरकार में सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश में मतदाताओं ने भाजपा सरकार को लगभग खारिज कर दिया है।
मुरली गोयल पूर्व नगर महामंत्री कांग्रेस

चर्चा में ये भी रहे मौजूद
इनके अलावा चर्चा में पूर्व पार्षद रामेश्वर सैनी, अग्रवाल समाज के कोषाध्यक्ष सुशील मोरीजावाला, पूर्व महामंत्री असीम गुप्ता, मुकेश डोई, महेश सैनी, मनोहरलाल कसाना व राकेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

Published on: