
Salman khan and shera
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा का भार उनके बॉडीगार्ड शेरा के कंधो पर है। ऐसे में वह पिछले 20 सालों से साये की तरह सलमान के साथ 24 घंटे उनकी हिफाजत में तैनात हैं। शेरा ने पहली बार 'भाईजान' को लेकर बड़ा बयान दिया है। शेरा के इस बयान से पता चलता है कि उनके दिल में दंबग स्टार के लिए क्या जगह है।
शेरा ने कहा है कि वह मरते दम तक 'भाईजान' के साथ रहेंगे। एक साक्षात्कार में शेरा ने कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक सलमान खान के साथ रहेंगे। शेरा ने कहा, 'मैं जब तक जिंदा हूं, भाईजान के साथ ही रहूंगा।' साथ ही उन्होंने कहा 'मैं कभी भी भाईजान के पीछे नहीं खड़ा होता हूं, हमेशा उनके आगे खड़ा होता हूं ताकि कोई भी मुसीबत उन पर आने से पहले मेरे पास आए।'
उन्होंने कहा, 'मेरे लिए संसार में सबसे जरूरी भाई की सुरक्षा है, इसलिए वो सबसे ज्यादा महत्व उसी को देते हैं।' सलमान भी शेरा को अपने परिवार के सदस्य ही मानते हैं।
सलमान परिवार की तरह मानते हैं शेरा को
जिस तरह से शेरा अपना सबकुछ सलमान को ही मानते हैं। वैसे ही सलमान भी शेरा को अपने परिवार के सदस्य की तरह ही ट्रीट करते हैं। शेरा ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक बार भाई को गेटवे ऑफ इंडिया जाना था, शेरा ने उनसे हेलिकॉप्टर बुक कराने के लिए कहा लेकिन वे शेरा की कार से ही जाना चाहते थे।
सलमान से ऐसे मिले थे शेरा:
शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह है और वे एक सिख परिवार से संबंध रखते हैं। 1995 में एक पार्टी के दौरान शेरा की मुलाकात सलमान खान से हुई। एक बार सलमान जब चंडीगढ़ गए थे तो वहां वह भीड़ में फंस गए थे। तब सलमान के भाई सोहेल ने उनके लिए एक बॉडीगार्ड की तलाश की। इस पर सोहेल को शेरा की याद आई। सोहेल ने शेरा से मुलाकात की और पूछा कि भाई के साथ हमेशा रहोगे। तब शेरा बिना सोचे कह दिया था,' हां'। उसके बाद से अब तक शेरा, सलमान खान के साथ हैं।
Published on:
27 Mar 2018 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
