बस्सी

दामाद का ससुराल में तांडव, पत्नी, सास व भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, जयपुर रैफर, आरोपित फरार

दहेज प्रताडऩा के मामले में जेल जा चुका है आरोपित, वारदात के दौरान दामाद साथ में मिर्ची पाउडर भी लाया था

2 min read
Apr 25, 2018

गढ़टकनेत (सीकर)। सीकर जिले के गढ़टकनेत में मंगलवार रात एक ऐसा तांडव मचाया कि धारदार हथियार से वार कर तीन जनों को गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। आओ देखेते है पूरा मामला...

ये भी पढ़ें

राजस्थान में यहां गिरी ‘मौत’ वाली बिजली, घर के बाहर खेल रहे 11 साल के बच्चे की ली जान

यहां ससुराल आए एक युवक ने मंगलवार रात जमकर उत्पात मचाया और ससुराल वालों पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया। गांव वालों ने लहूलुहान हालत में घायलों को अजीतगढ़ के बाबा नारायणदास सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से तीनों को जयपुर रैफर कर दिया। आरोपित एवं उसकी पत्नी के बीच कई वर्ष से विवाद चल रहा है। इससे वह करीब तीन वर्ष से पीहर में ही रह रही है। दहेज प्रताडऩा के मामले में आरोपित जेल भी जा चुका है।

थानाप्रभारी हिम्मतसिंह ने बताया कि रोशनलाल शर्मा ने मामला दर्ज कराया कि वह गत 17 अप्रेल से बच्चे का जयपुर में उपचार करा रहा है। मंगलवार रात बहनोई भूदोली निवासी गिर्राज शर्मा धारदार हथियार लेकर घर पहुंचा और मां गीता देवी पर हमला कर दिया। बहन आशा देवी तथा भतीजा दीपू बचाने पहुंचा तो आरोपित ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने ही घटना की सूचना दी एवं घायलों को अजीतगढ़ के बाबा नारायणदास राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से तीनों को जयपुर रैफ र कर दिया। आरोपित ने उसकी मां का जोल्या एवं बहन का मंगलसूत्र छीन ले जाने का भी आरोप लगाया है।

नाले में मिला हथियार,छोड़ गया मिर्च पावडर का पैकेट
पुलिस ने वारदात में काम लिया दांतला भी बरामद कर लिया है। बुधवार सुबह लोगों ने नले में खून से सना दांतला देख सूचना दी। पुलिस ने मौके से खून से सना दांतला बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित गिर्राज थैले में लाल मिर्च पाउडर का पैकेट लेकर पहुंचा था। वारदात के बाद थैले को छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने थैले को खंगाला तो मिर्च पाउडर व केले निकले।

13 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस ने बताया गढ़टकनेत निवासी आशा की शादी करीब 13 साल पहले 6 फरवरी 2005 को भूदोली निवासी गिर्राज शर्मा के साथ हुई थी। वर्ष 2008 में आशादेवी ने पति गिर्राज के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में वह एक दिन जेल भी जा चुका है। आशा देवी के दो लड़के हैं। वह बच्चों के साथ करीब तीन साल से पीहर में ही रह रही है।

ये भी पढ़ें

इस शख्स ने जेवरातों से भरा बैग लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय
Published on:
25 Apr 2018 08:00 pm
Also Read
View All