राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना इलाके की ढेर की ढाणी में मंगलवार शाम दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम अकाल मौत का शिकार हो गया। हालांकि इससे पहले झुलसी हालत में 11 वर्षीय ज्योनी पुत्र शायरमल को अजीतगढ़ कस्बे के सरकारी अस्पताल में लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।