बस्सी

अनोखी शादी: जिसमें घोड़ी ना बाजा, 16 मिनट में हो गई शादी, दूल्हा-दुल्हन ने ली साथ निभाने की कसमें, बनी चर्चा का विषय

रक्षा सूत्र बंधवाकर किया साथ निभाने का वादा
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2018, 8:36 PM IST
Jaipur News In Hindi, Latest jaipur News

शाहपुरा (जयपुर)। ना बैंड बजा ना दूल्हा घोड़ी चढ़ा और बिना दहेज 16 मिनट में गुरुवाणी से शादी सम्पन्न हो गई। दूल्हा-दुल्हन ने रक्षा सूत्र बांधकर साथ निभाने की कसमें ली। कस्बे के देवन रोड पर संस्कृत स्कूल के पास कबीर पंथियों ने शादी कराकर फिजूलखर्ची रोकने की मिसाल पेश की। नवरंगपुरा निवासी रोहिताश दास ने पुत्री कविता को बिना दहेज उनियारा निवासी लोकेशदास के साथ विदा किया।

शादी में क्षेत्र ही नहीं जयपुर , टोंक, जोधपुर , उदयपुर समेत दूर-दराज क्षेत्र से आए लोग भी शामिल हुए। उनियारा निवासी दूल्हा लोकेशदास सादगी से सत्संग स्थल पर पहुंचा। शादी में सत्संग कार्यक्रम रखा गया। कबीर पंथियों ने बताया कि लोकेशदास बीएससी नर्सिंग का छात्र है एवं कविता भी शिक्षित है। इसलिए शादी के नाम पर फालतू खर्च एवं दिखावा न करते हुए सत्संग समारोह में विवाह करने का संकल्प लिया था।

विवाह सूत्र में बंधे लोकेशदास और कविता ने बताया कि वर्तमान दौर में समाज दहेज प्रथा एवं कुरीतियों के मकडज़ाल में फंस रह रहा है। इसका खामियाजा समाज और बहन बेटियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सभी समाजों के युवाओं को आगे आकर फिजूलखर्च किए बिना शादी करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वे संत रामपालदास के भक्त हैं। उन्हीं की प्रेरणा से दहेज प्रथा जैसी कुरीति को मिटाने के लिए बिना लेन—देन के शादी करने का फैसला लिया था।

सत्संग और शादी में शामिल हुए भक्तों ने नशामुक्ति को अपनाया और दहेज मुक्त शादी करने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्षेत्र सहित विभिन्न जिलों के मालीरामदास, सूगादास, सुबेसिंहदास, गोपालदास, राजूदास, दामोदरदास, पार्षद नाथावत, विरुविजय, दिनेश कुमार और रोहिताश सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

Published on: