बस्तर

जनताना सरकार के अध्यक्ष सहित तीन गिरफ्तार, इन मामलों के थे आरोपी

डीएकेएमएस उपाध्यक्ष, जनताना सरकार का अध्यक्ष व सीएनएम सदस्य को पकडऩे में जिला बल व छसबल को मिली बड़ी सफलता।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2017, 8:54 PM IST
माओवादी बैनर के साथ तीन गिरफ्तार, सर्चिंग पार्टी को बनाया करते थे निशाना
माओवादी बैनर के साथ तीन गिरफ्तार, सर्चिंग पार्टी को बनाया करते थे निशाना

पुलिस पार्टी को बनाया करते थे निशाना, मौजूदगी की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जंगल से धर दबोचा

नारायणपुर. जिले के लगातार नक्सल विरोध अभियान चलाकर नक्सलियों को धर-पकड़ किया जा रहा है। वहीं जिले के ओरछा थाना क्षेत्र से जिला बल व छसबल की संयुक्त पुलिस पार्टी बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पाकर बुधवार को ओरछा के जंगलों में घेराबंदी किया गया। इस दौरान फागु धुर्वा पिता कारिया धुर्वा निवासी धुरबेड़ा को धर दबोचा गया। यह डीएकेएमएस उपाध्यक्ष के पद पर सक्रिय रूप से इलाके में घटनाओं को अंजाम दिया करता था।

Read More : मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों के शवों की हुई शिनाख्ती, इन हथियारों के साथ रहते थे सक्रिय

वहीं जनताना सरकार के अध्यक्ष कौशल उर्फ कोसा धुर्वा यह भी धुरबेड़ा का ही निवासी बताया जा रहा है, जो धुरबेड़ा गुमरका के जनताना सरकार का अध्यक्ष के रूप में अपनी सक्रियता दिखाया करता था। वहीं तीसरा आरोपी शांति धुर्वा पिता मुरा धुर्वा यह भी इसी गांव का ही निवासी बताया गया है। यह सीएनएम सदस्य के रूप में इलाके में सक्रिय रहा करता था। सभी नक्सलियों को जवानों की तत्परता से घेराबंदी कर धर दबोचा गया।

Read More : डिप्टी कमांडर सहित तीन चढ़े पुलिस के हत्थे, जानें किन-किन वारदातों को दिया था अंजाम

इस दौरान पकड़े गए नक्सलियों के पास से 13 नग नक्सली बैनर व 19 नग नक्सल साहित्य भी मौके से बरामद किया गया। फागु धुर्वा 21 जून 2017 को हसनार जंगल व 7 नवंबर 2017 को धुरबेड़ा में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर नुकसान पहुंचाने की घटना में भी शामिल था। वहीं कौशल व शांति धुर्वा पर 21 जून 2017 को हसनार इलाके में गश्त कर रही पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर पुलिस को नुकसान पहुंचाने की घटना में शामिल हैं। इन तीनों नक्सली आरोपियों को थाना ओरछा में अपराध क्रमांक 06/2017 धारा 307,147,148,149 भादंवि 25, 27 आम्र्स एक्ट व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Read More : बैंक ऑफ इंडिया के सामने उठाइगीरी, दिनदहाड़े लाखों रुपए उड़ा ले गए चोर, पढ़ें खबर

पुलिस द्वारा अतिसंवेदनशील इलाके में लगातार ऑपरेशन प्रहार- 2, संपर्क अभियान जैसे कई तरीकों से मुहिम चलाकर नक्सलियों का खात्मा व गिरफ्तार कर रही है। नारायणपुर सहित जिले के अंदरूनी इलाकों में जिला पुलिस, छसबल सहित कई बलों के द्वारा लगातार ऐसे अभियान चलाकर अपनी जाम जोखिम में डालकर देश की रक्षा के लिए आगे आ रहे हैं बहादुर जवान और बड़ी घटनाओं से बचाने इलाके में सर्चिंग कर नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर रही है।

Read More : ऑपरेशन प्रहार-2 जैसा जोश दिखा बीजापुर के जवानों में, 3 नक्सली को किया ढेर

Published on: