बस्तर

संभाग के सभी थानों-कैंपों में हाई अलर्ट जारी, चप्पे-चप्पे में तैनात हैं सुरक्षाबल…

बस, ट्रेन, साप्ताहिक बाजार व अन्य सुविधाएं भी किया बाधित, बंद से 24 घंटे पहले ही नक्सलियों ने मचाया आतंक, इस तरह दिखाया अपना खूंखार रूप।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Feb 2018, 2:39 PM IST
Naxal Band in Bastar Division
चप्पे-चप्पे में तैनात हैं सुरक्षाबल...

नक्सलियों की हैवानियत से दहल उठा छग सहित ये राज्य, जानिए फिर आईजी ने क्या कहा...
जगदलपुर . नक्सलियों ने बीते दो दिनों से तो उत्पात मचाया ही था जो रविवार को भी जारी रहा। हत्या, आगजनी व डिरेल की घटनाओं से बस्तर में उन्होंने लंबे समय के बाद अपनी मौजूदगी का अहसास करा दिया है। भू-राजस्व संहिता अधिनियम के विरोध में सोमवार को राज्य व तेलंगाना में दंडकारण्य बंद की शुरुआत आधा दर्जन वारदातों के साथ होने से घबराए बस ऑपरेटरों ने बस परिवहन बंद कर दिया है। रविवार की देर शाम को दंतेवाड़ा के बचेली में लौह अयस्क से लदी एक मालगाड़ी को डिरेल भी कर दिया।

बस ऑपरेटरों में दहशत, बंद रहा संचालन
बस ऑपरेटरों ने रविवार शाम को कई रुटों में बसों का संचालन नहीं करने का निर्णय लिया। इतना ही नहीं वे इस उत्पात से इतने दहशत में है, कि उन्होंने बसों का संचालन शुक्रवार की दोपहर से ही बंद कर दिया। ऑपरेटरों का कहना है कि नक्सलियों ने पिछले कुछ दिनों में यात्री वाहनों को भी आग के हवाले किया है। इसलिए सभी ऑपरेटरों ने बसों का संचालन दक्षिण बस्तर की ओर नहीं करने का निर्णय लिया है। वहीं रविवार को भी बसों का संचालन इस तरह से किया गया है, कि वे गाडि़यां रात होने के पहले ही गंतव्य तक पहुंच जाए।

Published on: