बस्तर

शिक्षाकर्मी संघ को आखिर क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला, मंत्री को वापस करेेंगे पेन डायरी

उपेक्षा से नाराज, स्थानीय विधायक के नाते ज्ञापन नहीं लेने के कारण उठाएंगे कदम। घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिले मंत्री।
2 min read
Nov 23, 2017
seoni
शिक्षाकर्मी संघ का फैसला, उपेक्षा से नाराजगी इसलिए शिक्षामंत्री को वापस करेंगे पेन-डायरी

शिक्षाकर्मी संघ का फैसला, उपेक्षा से नाराजगी इसलिए शिक्षामंत्री को वापस करेंगे पेन-डायरी

नारायणपुर . शिक्षाकर्मी संघ अपनी संविलियन की मांग को लेकर स्थानीय विधायक व स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। मंत्री कश्यप के ज्ञापन लेने के लिए कोई रूचि नहीं दिखाने के कारण शिक्षाकर्मी संघ वापस लौट गया। इस घटना के बाद शिक्षाकर्मी संघ ने स्थानीय विधायक द्वारा सम्मान के रूप में दी गई पेन-डायरी को वापस करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार शिक्षाकर्मी संघ अपनी 9 सुत्रीय मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हडताल कर रहे है। जिससे स्कूलों में अध्यापन कार्य पूरी तरह से ठप्प है। हड़ताल के तीसरे दिन बुधवार की दोपहर शिक्षाकर्मी स्थानीय विधायक व स्कूल शिक्षा और आजाकवि मंत्री केदार कश्यप से मिलने पहुंचे। इसकी जानकारी मंत्री तक पहुंचाई गई पर एक घंटा बीतने के बावजूद मंत्री केदार कश्यप ने शिक्षाकर्मी संघ से ज्ञापन लेने में कोई रूचि नहीं दिखाई। इसके बाद शिक्षाकर्मी करीब एक घंटे इंतजार के बाद ज्ञापन दिए बिना लौट गए।

इस तरह के व्यवहार के कारण शिक्षाकर्मी संघ ने स्थानीय विधायक व मंत्री केदार कश्यप की ओर से शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मान स्वरूप दिए गए नारियल, पेन, डायरी को वापस करने का निर्णय लिया है। इसके लिए शिक्षाकर्मियों ने संघ के माध्यम से दिए गए नारियल, पेन व डायरी को गुरूवार को धरना स्थल पर लेकर पहुंचने की अपील की है। गुरूवार को शिक्षाकर्मी संघ स्थानीय विधायक व मंत्री केदार कश्यप को सम्मान स्वरूप दिए गए नारियल, पेन व डायरी को वापस करेगा।

एक घंटा इंतजार फिर भी नहीं मिले
संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ प्रांतीय सह-सचिव प्रमोद पाण्डे ने बताया कि अपनी संविलियन की मांग को लेकर स्थानीय विधायक केदार कश्यप को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। एक घंटा इंतजार कराने के बावजूद विधायक ने ज्ञापन लेने में रूचि नहीं दिखाई। इस तरह के व्यवहार के कारण शिक्षाकर्मियों ने विधायक द्वारा सम्मान स्वरूप दिए गए पेन, डायरी, नारियल को वापस करने का निर्णय लिया है।

Published on:
23 Nov 2017 01:40 pm