शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में छात्र के साथ सहपाठियों की मारपीट और फिर इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना सामने आई है। आवासीय विद्यालय संस्कार द गुरुकुल में बाहरवीं के छात्र को उसी के कक्षा के दूसरे छात्रों ने पहले उसे अर्धनग्न कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जब उसने इसकी शिकायत अपने परिजन से की तो फिर उसकी दुबारा से स्कूल में पीटाई करते वीडियो बनाई और इसके बाद छात्रों ने इस वीडियो को भी यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। इधर वीडियो के वायरल होने की खबर जब छात्र के परिजन को मिली तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया।
इस मामले की शुरूआत करीब एक पखवाड़े पहले हुई जब बाहरवीं कॉमर्स के छात्र राजेश (बदला हुआ नाम) हॉस्टल के बाथरूम से नहा कर टॉवेल में निकला। इस दौरान उसके सहपाठी वहां पहुंचे और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और फिर इसकी वीडियो बना ली। इस वीडियो को इन छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस घटना से व्यथित छात्र ने इसकी शिकायत परिजन से कर दी। परिजन ने जब स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो इस बार छात्रों ने इससे भी ज्यादा गंदी हरकत कर दी।
अश्लील गाली-गलौज और जमकर पिटाई