
माओवाद की मांद में पहली दफे पहुंचा प्रशासनिक अधिकारियों का दल, सुनी समस्याएं
कोंडागांव. जिला प्रशासन इन दिनों जिले के अंदरूनी इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सुख-सुविधा पहुचंाने के साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत होने उन तक पहुुच रहा हैं। रविवार को जिले के अंतिम छोर भोंगापाल में हुये जनसमस्या निवारण शिविर में कोण्डागांव के साथ ही नारायणपुर जिले के विभागीय अधिकारी अपनी-अपनी स्आल लगा लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने में लगे हुये थे। यह पहला मौका था जब माओवादियों के मांद पर पहुंच अधिकारियों ने लोगों के लिए कोई एक्शन प्लान तैयार किया हों। इस शिवर की खास बात यह रही कि ग्राम भोंगापाल सीमावर्ती जिला नारायणपुर व कांकेर जिले से सटा हुआ हैं और यही कारण रहा कि इस शिविर में कोण्डागांव, नारायणपुर के साथ ही कांकेर जिले के अधिकारी व ग्रामीण इस शिविर में अपनी-अपनी समस्याओं से निजात पाने पहुंचे थे।
कई अधिकारियों ने पहली दफे देखा भोंगापाल
भोंगापाल पहुंचने वाले कई ऐसे अधिकारी-कर्मचारी थे जो यहां पहली दफे पहुंचे थे। यहां तक कि मैदानी अमला भी अधिकारियों के आने की सूचना पर इस इलाकें में पहली दफे ही पहुंचा था। अधिकारियों के आने की सूचना हालांकि पहले ही ग्रामीणेां को मिल चुकी थी और ग्रामीणेां ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का फूलमाला व तिलक लगाकर स्वागत किया और अधिकारियों के मंच पर पहुंचते ही अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाते रहे। शिविर में संभागायुक्त दिलीप वासनिकर के साथ ही नारायणपुर जिले के कलक्टर टोमेश्वर वर्मा, सीईओं जिपं. अशोक चौबे, एसपी संतोश सिंह व कोडागंाव जिले के कलक्टर नीलकंठ टेकाम, एसपी आशुतोश सिंह, सीईओं जिपं. डॉ संजय कन्नौजे सहित कांकेर जिले से पहुंचे अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं से अवगत हुये और अधिकारी द्वय ने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण का वादा किया।
जहां लगी शिविर वहां के लोगों ने कहा हमें बदलना है जिला
कोण्डागंाव के अंतर्गत आने वाले भोंगापाल के ग्रामीणेां के साथ ही इसके आसपास क्र ग्राम बगापाल सहित अन्य पंचायतों के लोगों ने अपनी मांग रखते हुये कहा कि हमे कोंण्डागांव से हटाकर नारायणपुर जिले में जोड़ा जाये। जिससे हमें जिला मुख्यलाय पहुंचने में असानी हो सके और दूरी कम हो जाये। ज्ञात हो कि इससे पहले भी लोगों ने अपने पंचायतों को कोण्डागांव जिले के नक्से से हटाकर नारायण्पुर जिले में जोड़ेने गुहार लगाई थी।