
छात्रावास से गायब है छात्र, अधीक्षक बेखबर, परिजन शिकायत लेकर पहंचे थाने, पढ़ें खबर
कोण्डागांव. डीएनके कालोनी के पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाला छात्र यशवंत पांडे पिता जयधर पांडे (17) सातगांव सप्ताह भर से हास्टल से गायब है। इसकी जानकारी छात्रावासी छात्रों को ही थी पर उन्होंने एक भी बार अधीक्षक को इसकी जानकारी नहीं दी। अधीक्षक को छात्र के गायब होने की जानकारी शुक्रवार को तब लगी जब वह खुद हास्टल में छात्रों की हाजरी भर रहे थे। इसके बाद धीरे-धीरे छात्रों ने अधीक्षक को यंशवत के गायब होने की पूरी कहानी बताई।
Read More : ब्लास्ट में सीआरपीएफ का हेड कांस्टेबल घायल, उपचार के दौरान थम गई सांसें
गायब छात्र के परिजन पहुंचे थाने
इस बात को सुन अधीक्षक सकते में आ गये। तत्काल अपने उच्चधिकारियों को इसकी सूचना दी पर किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यह बात गायब छात्र यशंवत के माता-पिता को चली तो वे हास्टल से गायब बेटे की सूचना लेकर रविवार को कोतवाली पहुंचे।
दो माह पहले संभाला कार्यभार
दरअसल पिछड़ा वर्ग छात्रावास में अधीक्षक नहीं होने से व्यवस्था के तौर पर पोस्ट मैट्रिक पीएमटी छात्रावास के अधीक्षक एसआर मंडावी को दो माह पहले ही इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधीक्षक दोनों हास्टल का मैनेजमेंट संभाल रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि अस्थाई तौर पर अधीक्षक होने के चलते वे पूरा समय पिछड़ा वर्ग हास्टल में नहीं दे पा रहे हैं।
Read More : युवराज ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखे दर्द भरे शब्दों को सुन रो पड़ेंगे आप, पढ़ें पूरी खबर
पूरा कार्य सीनियर स्टूडेंट्स ही देखते हैं
यहां मैनेजमेंट को छोड़कर पूरा कार्य सीनियर छात्र ही देखते हैं। इसी बीच बिना सूचना के छात्र यशंवत हास्टल से गायब हो गया। इसे उसके सहपाठियों व सीनियर छात्रों नेे सोचा कि वह अपने परिचीत या घर गया होगा। एक-दो दिन में आ जाएगा। पर ऐसा नहीं हुआ। छात्र को गायब हुये सप्ताह भर से ज्यादा समय हो गया है।