बस्तर

फार्चुन कंपनी के दो ठगों को पकडऩे एक साल भी पुलिस को पड़ गए कम, निवेशकों को अब भी है आश

पुलिस की सुस्ती, 57 लाख की ठगी के दो आरोपी गिरफ्त से बाहर, फार्चुन कंपनी के कर्मियों ने लगाया था सैकड़ों लोगों को चूना, दो पहले ही गिरफ्तार।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2017, 10:15 PM IST
निवेशकों को है रकम वापसी की आश
निवेशकों को है रकम वापसी की आश

जगदलपुर . शहर के सैकड़ों लोगों से 57 लाख की ठगी के दो आरोपी सालभर बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। ठगी के मास्टर माइंड सहित एक अन्य को साइबर सेल की मदद से ओडिशा व आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया था। मामले का खुलासा नहीं होने पर ठगी के शिकार लोग अपनी रकम के लिए दावा नहीं कर पा रहे हैं।

बेरोजगारों को अधिक पैसों का झांसा देकर लाखों की लूट
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में चार ठगों ने गीदम रोड स्थित एक काम्पलेक्स में फार्चुन नामक फर्जी कंपनी को संचालित कर बेरोजगारों को अधिक पैसों का झांसा देकर शहर से 57 लाख रुपए लेकर रातोंरात फरार हो गए थे। लोगों को डबल का झांसा देकर फंसाया और लाखों लूट कर ले गए थे।

निवेशकों में है रकम वापसी की आश
पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय ठग गिरोह द्वारा 57 लाख रुपए की ठगी करना बताया था। इनमें से मास्टर माइंड कृष्ण कु मार पाटिल और चिल्का चंद्रमौली को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद ठगी के शिकार लोगों में रकम वापस होने की आशा जगी थी। मामले में फरार दो आरोपी संतोष और सुरेश आज तक नहीं पकड़े जाने से इन्हें अपनी पूंजी नहीं मिल सकी है।

पांच राज्यों में फैला था जाल
बोधघाट पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने 5 राज्यों में सैकड़ों लोगों से जालसाजी करते हुए 4 करोड़ रुपए की लूट की थी। जिनके संपत्ति की कुर्की कर निवेशकों को उनका रुपए वापस दिलाया जाना था। लेकिन मामले में शेष दो आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से संपत्तियों की कुर्की नहीं हो सकी है। इसके चलते मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जबकि दो आरोपी जेल की हवा खा रहे हैं। इधर निवेशक अपनी पूंजी वापस मिलने की आस में फरार दो आरोपियों के पकड़े जाने की उम्मीद हैं। गौरतलब है कि सालभर बाद आरोपियों को लेकर पुलिस के हाथ खाली होने पर तरह तरह की चर्चा है।

Published on: