सराफा कारोबारियों ने निकाली हुंकार रैली

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों ने हुंकार रैली निकाली और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।संभाग व जिलों सहित ओडिशा के कारोबारी भी शामिल रहे।
less than 1 minute read
Mar 14, 2016
shout out rally
Opposition to excise duty
जगदलपुर.
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में रविवार को सराफा कारोबारियों ने हुंकार रैली निकाली और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।


दंतेश्वरी मंदिर के पास पुराने टाउनहाल से निकली रैली में संभाग के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव, बस्तर के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा के कारोबारी भी शामिल रहे।


दो मार्च से ज्वेलर्स बेमियादी हड़ताल पर

रैली में महापौर जतीन जायसवाल व बस्तर चैंबर आफॅ कामर्स के पदाधिकारी भी शामिल रहे। हुंकार रैली मेन रोड, चांदनी चौक, संजय बाजार चौक होते हुए दंतेश्वरी मंदिर पर समाप्त हुआ। गौरतलब है कि पिछले दो मार्च से ज्वेलर्स बेमियादी हड़ताल पर है।


जगदलपुर सराफा संघ के मीडिया प्रभारी राजू दुग्गड़ ने बताया कि व्यापारियों ने वित्तमंत्री के पास किए गए इस एक्ट को काला कानून बताया और कहा कि एक प्रतिशत जो एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है उससे व्यापार प्रभावित होगा। कहा जब तक सरकार एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लेती तब तक हड़ताल जारी रहेगा।


ये रहे शामिल

अध्यक्ष पृथ्वीराज टाटिया, पारस कोचर, गौतम पारख, राजू दुग्गड़, अजीत पारख, महेंद्रकांत संघाड़ी, उमेश सोनी, सुदेश बाफना, राजेश सोनी, विकास पारख, विकास कोचर व नागराज कोचर आदि रहे।


17 को अब दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में 17 मार्च को सराफा कारोबारियों ने दिल्ली में एक विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इसमें शामिल होने के लिए पूरे देश से ज्वेलर्स जाऐंगे। बस्तर से लगभग एक दर्जन कारोबारी 15 मार्च को जाएंगे।

Published on:
14 Mar 2016 01:14 pm
Also Read
View All
Horoscope Today, 1 July 2026: आषाढ़ मास की शुरुआत, इन 4 राशियों को मिल सकता है बड़ा सरप्राइज, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

‘अमेरिका ने समझौते का पालन नहीं किया तो युद्ध के लिए रहे तैयार’, ईरान का डोनाल्ड ट्रंप के लिए खुला मैसेज, किसी बातचीत से भी इनकार

FIFA 2026: एम्बाप्पे के दो गोल से फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, राउंड ऑफ 16 में पैराग्वे से होगी भिड़ंत

हरियाणा के अंबाला में 18 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 4 साल का बच्चा, NDRF बोली- जिंदा होने के कोई संकेत नहीं दिखे

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दांव, रिपब्लिकन पार्टी पहली बार करेगी राष्ट्रीय सम्मेलन