
जगदलपुर . झीरम घाटी में गुरुवार देर रात बीच सड़क में जलकर खाक स्कोर्पियो वाहन (केएल 07 एके 149) मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप है। घटना के 24 घंटे बाद भी वाहन सवार या वाहन मालिक के बारे में कोई जानकारी मिली है और न पुलिस के हाथ ठोस सुराग लगा है। हालांकि पुलिस इस घटना में माओवादियों का हाथ होने से इंकार कर सभी एंगल से जांच करने का दावा कर रही है।
Read More : CCTV फूटेज के बाद भी दर्जनभर मामलों में आखिर क्यों है पुलिस के हाथ खाली, पढ़ें खबर
तब तक स्कार्पियो खाक हो चुकी थी
दरभा पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात करीब 10 बजे झीरम घाटी में वाहन में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे तब तक स्कार्पियो खाक हो चुकी थी। मुआयना करने पर पुलिस को पेट्रोल टैंक खुला मिला। वाहन में आर्मी मैन लिखा हुआ था। एसडीओपी निमेश बरैया ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इधर वाहन जलने की शिकायत करने का इंतजार कर रही दरभा पुलिस को शुक्रवार रात तक कोई शिकायत नहीं मिली। पुलिस माओवाद से लेकर गांजा तस्करों पर शक जता रही है। वहीं घटना के बाद दरभा व आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
Read More : मलेरिया से कोमा में मासूम, स्कूल के साथियों ने मंजू को बचाने पाई-पाई जोड़कर दिए 10 हजार, पढ़ें पूरी खबर
झीरम कैम्प से 700 मीटर की घटना
एएसपी लखन पटले ने बताया कि यह घटना झीरम-1 कैंप से 700 मीटर की दूरी पर है। कैंप के इतने पास माओवादी आ नहीं सकते। गांजा तस्कर अधिकांश समय पुलिस से बचने के लिए वाहन को माल समेत जला देते हैं। किरायाका वाहन होने पर उन्हें पकडऩा मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Read More : नहीं थम रहा आश्रम-छात्रावासी बच्चों के मौत का सिलसिला, फिर एक की हुई मौत, पढ़ें खबर