बस्तर

रईसजादों के तेवर तो देखो सरेराह गाली-गलौज से मना किया तो कार से जेक रॉड निकाला, फिर…

नशे में चूर कार सवारों को हुड़दंग मचाते देख मार्केट में होली के लिए दुकान लगा रहे युवक ने किया था विरोध। देर रात थाने में लगी भीड़।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2018, 9:24 PM IST
रईसजादों के तेवर तो देखो सरेराह गाली-गलौज से मना किया तो कार से जेक रॉड निकाला, फिर...
रईसजादों के तेवर तो देखो सरेराह गाली-गलौज से मना किया तो कार से जेक रॉड निकाला, फिर...

जगदलपुर . संजय मार्केट में देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर हंगामा किया। सरेराह होने वाली इस घटना से इस व्यस्त मार्ग पर कुछ देर के लिए गहमागहमी भी नजर आई। बताया गया कि इसी वार्ड के निवासी आदित्य मोदी, उसके भाई व अन्य सहयोगियों ने मिलकर पहले तो मोहल्ले वालों को जमकर अपशब्द कहे। यह नौबत देखकर मार्केट में होली के लिए दुकान लगा रहे रोहित नागवानी (27) ने जब मोहल्ले में गाली गलौज न करने का निवेदन किया तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

नशे में चूर थे कार सवार युवक
घटना की जानकारी के बाद देर रात करीब 12 बजे कोतवाली के जवान मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आए। दरअसल सोमवार की देर रात कार सवार आदित्य अपने दोस्तों के साथ संजय मार्केट के सामने से पहुंचा और अपनी गाड़ी बिना इंडीकेटर दिए मोड़ दी। वहीं पीछे से आ रहे बाइक सवार ने कार को टक्कर मार दी। गलती के बावजूद पैसे के नशे में चूर युवक कार से उतरे और जोर-जोर से गाली-गलौज करते हुए बाइक सवार को पीटना शुरू कर दिया।

Published on: