
पहली चरण में होगी 2000 की भर्ती, जानिए कितनी है सैलेरी
बचेली. स्थानीय एनएमडीसी मंगल भवन में सोमवार को शिक्षित और प्रतिभाशाली बेरोजग़ारों को बीपीओ सेंटर में भर्ती के लिए प्रेरित करने कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिले के बेरोजगार युवाओं को बीपीओ कॉल सेंटर के माध्यम से बेहतर रोजगार ? के अवसर प्राप्त करवाना है। कलक्टर सौरभ कुमार ने मंच से सभी बेरोजग़ारों और अभिभावकों को बीपीओ कॉल सेंटर में रोजगार के अवसरों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीपीओ कॉल सेंटर में बेहद अंदरूनी इलाकों के ग्रामीण युवा ट्रेनिंग लेकर नौकरी के लिए तैयार हो रहे हैं।
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी मोटी पगार
प्राथमिक चरण में 2000 युवाओं का चयन किया जाना है, जो 8 हज़ार से लेकर अपनी काबिलियत के बल पर 2 लाख से भी अधिक वेतन पा सकते है। यहां काम करने वाले कर्मचारी पूरी तरह से निजी संस्थानों के लिए काम करेंगे। इसमें किसी तरह का आरक्षण नही है सभी के लिए समान अवसर है। सभी को सरकारी नौकरी देना सरकार के लिए भी असंभव है इसके विपरीत निजी क्षेत्र में काबिलियत के अनुसार प्रगति के अधिक विकल्प होते है।
go to the next page...
Published on:
20 Feb 2018 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
