
नौकरी से हटाने की धमकी बेअसर...शिक्षाकर्मियों के धरने के बीच कैसे होगी अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं
जगदलपुर . सरकार के तीन दिन के अंदर काम पर लौटने के नोटिस के बाद भी शिक्षाकर्मियों की जिला व ब्लॉक स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। उधर शिक्षा विभाग का कहना है कि पहली से आठवी तक की अद्र्धवार्षिक परीक्षा नियमित शिक्षकों की मौजूदगी में नियत तिथि यानी शुक्रवार से होगी। शिक्षाकर्मी मोर्चा के जिला संचालक शैलेंद्र तिवारी व राजेश गुप्ता ने कहा कि शासन जिस तरह शिक्षाकर्मियों के लिए तत्काल आदेश जारी करती है, उसी तरह हमारी मांगों को पूरा क्यों नहीं करती है। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता है, तब तक धरना जारी रहेगा। इधर हड़ताल से अधिकांश स्कूलों में ताला बंदी की नौबत आ गई है। एेसे में अद्र्धवार्षिक परीक्षा कैसे निपटाई जाएगी, यह शिक्षा विभाग के लिए चुनौती है। हालांकि जानकारों का कहना है कि यह परीक्षा सिर्फ खानापूर्ति साबित होगी।
कलेक्टर ने मांगी बीएड-डीएड के प्रशिक्षणार्थियों की सूची
कलेक्टर धनंजय देवांगन ने पंचायत शिक्षकों के अनिश्चिकालीन हड़ताल में जाने पर स्कूलों में अध्यापन कार्य जारी रखने बस्तर विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष, क्राईस्ट कालेज, सूर्या कालेज और वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्यों से बीएड एवं डीएड के प्रशिक्षणार्थियों की सूची मांगी है।
दो दिन में नहीं लौटे तो सेवा समाप्त
जिला पंचायत सीईओ रितेश अग्रवाल ने ग्रामीण शालाओं में कार्यरत सभी शिक्षक पंचायत को दो दिन में काम पर लौटने कहा है। अन्यथा एेसे शिक्षक पंचायत जिनका नियमितिकरण नहीं हुआ है उनकी सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए है।
दंडकारण्य संगठन ने कहा, हम पढ़ाएंगे
दंडकारण्य सम्मान संगठन के युवाओं ने स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए आगे आया है। इस संबंध में कलक्टर धनंजय देवांगन से संगठन ने मांग की। दंडकारण्य संगठन मंे एमएससी, बीएससी, बीकॉम के फाइनल और प्रथम वर्ष के विद्यार्थी हैं।
मिल रहा समर्थन
विधायक कवासी लखमा ने हाता मैदान में पहुंचकर गुरुवार को शिक्षाकर्मियों की मांगों का समर्थन किया। इसी तरह लोहांडीगुड़ा में विधायक दीपक बैज शिक्षाकर्मियों के धरना स्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों को जायज ठहराया। विधायक लखेश्वर बघेल ने भी शिक्षाकर्मियों की मांगों को जायज बताया है। भारतीय राष्ट्रीय सद्भावना कांग्रेस संगठन अध्यक्ष संजीव शर्मा को इसे सरकार का तानाशाही रवैया है।
धरना स्थल पर किया सुन्दर कांड का पाठ
बस्तर में संविलियन सहित 9 मुख्य मांगों को लेकर शिक्षाकर्मियों की बेमियादी हड़ताल गुरुवार को लाल बहादुर शाीय स्टेडियम में चौथी दिन भी जारी रही। इस दौरान शिक्षाकर्मियों ने यहां धरना स्थल पर ही संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान महिला शिक्षाकर्मियों ने उपवास भी रखा।