बस्तर

इन युवक-युवतियों का दर्द सुन रो पड़ेंगे आप, वायरल हुआ इनकी आपबीती का यह वीडियो, जरुर देखें

18 युवक-युवतिया तमिलनाडु में बंधक, मारपीट कर करवाया जा रहा काम, राजा एजेंट के माध्यम से गए थे तामिलनाडू, प्रकाश ठेकेदार के चंगुल में फंसे है मजदूर।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2017, 9:58 PM IST
वायरल हुआ इनकी आपबीती का यह वीडियो
वायरल हुआ इनकी आपबीती का यह वीडियो

नारायणपुर. सोशल नेटवर्किग साईट वाटस-अप एप में बंधुवा मजदूरों को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में बंधुवा मजदूरों की आपबीती सुनाई गई है। जिसमें बेनूर इलाके के 18 युवक-युवतिया तमिलनाडु में बंधक होने के साथ ही उनको बिना पैसे दिए मारपीट कर बंधुवा मजदूरों की तरह काम करवाने की बात कही गई है। वही मजदूर राजा एजेंट के माध्यम से तमिलनाडु में प्रकाश ठेकेदार के चंगुल में फंसे होने की बात कही गई है। साथ ही इन मजदूरों को जल्द से जल्द आजाद कराने की अपील वीडियों में की गई है।

इस विडियों को तमिलनाडु मोटियारी जिला ईरोड से दिलीप यादव ने वायरल किया है। जिसमें दिलीप ने कहा है कि कोकरमपट्टी राईट साइड नागीर कम्पनी के आगे दाण्डी पोट्री फॉर्म में छत्तीसगढ़ के 18 लडकी फंसे हुए है। जहां उनको सैलरी नहीं दिया जा रहा है। साथ ही उन्हे अच्छे से नहीं रखकर मारपीट कर काम करवाया जा रहा है, पैसे भी नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ दिलीप ने वीडियो के माध्यम से नारायणपुर जिले के बेनूर इलाके की सभी लडकियां राजा एजेंट के माध्यम से प्रकाश ठेकेदार के चंगुल में फंसे होने की बात कही है।

वही दिलीप ने विडीयों में छत्तीसगढ वालों ने इन मजदूरों को जल्दी से जल्दी आजाद करवाने की अपील की है। इस तरह का विडीयों इन दिनों वाटस-अप मे वायरल हुआ है। जिसमें नारायणपुर जिले के बेनूर इलाककी कुछ लडकिया तामिलनाडु में दाण्डी पोट्री फॉर्म में बंधक होने की बात कही गई है। इन मजदूरों को शारिरीक एंव मानसिक रूप प्रताडित कर बंधक बनाकर काम करवाया जा रहा है।

एजेंट के जरिए तमिलनाडु मे नहीं आने का अनुरोध
दिलीप यादव ने बेनुर इलाके के बंधवा मजदूरों के बारे में विडीयों वायरल किया है। इस विडीयों में दिलीप ने छत्तीसगढ़ के मजदूरों से अनुरोध किया है कि एजेंट के जरिए तमिलनाडु में आने की कोशिश न करें, क्योंकि एजेंट लोग मजदूरों का पैसा लेकर चला जाता है। इसके बाद मालिक द्वारा मजदूरों को मारपीट कर काम करवाया जाता है, और पैसा भी नहीं दिया जा है। इस लिए दिलीप ने वीडियो मे छत्तीसगढ के मजदूरों को एजेंट के जरिए तमिलनाडु में नहीं आने का अनुरोध किया है।

दिलीप ने दो वीडियो किए वायरल
तमिलनाडु मोटियारी जिला ईरोड से दिलीप यादव ने दो वीडियो वायरल किए है। इन दोनों वीडियो में दिलीप ने बेनूर इलाके के मजदूरों के साथ मारपीट कर बंधुवा मजदूर की तरह काम करवाने की बात कही है। लेकिन दिलीप द्वारा वायरल किए गए एक वीडियो में बेनूर इलाके के मजदूर प्रकाश ठेकेदार के चंगुल में फंसे होने की बात कही गई है। वही दूसरे विडियों में दिलीप ने प्रकाश ठेकेदार की जगह दुसरा ठेकेदार होने की बात कहते हुए प्रकाश भैया को सॉरी बोला है। इस तरह दिलीप यादव ने बंधुवा मजदूरो को लेकर दो विडीयों वायरल किए है। इन दोनों विडियों में बेनूर इलाके के मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचार को सही बताया गया है।

Published on: