सभी युवकों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि ये सभी आरोपी युवक इससे पहले भी नक्सलियों को विस्फोटक व अन्य सामान की सप्लाई किया करते थे।
जगदलपुर . पुलिस ने मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एक बड़ी सफलता पाई है। पुलिस पार्टी ने तेलंगाना के 4 युवकों को गिरफ्तार किया है जो माओवादियों को विस्फोटक पहुंचाने की फिराक में थे। इस खबर के लिखे जाने तक ये सभी आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही होगी।
पहले भी कर चुके है माल सप्लाई
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिन चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। ये सभी युवकों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि ये सभी आरोपी युवक इससे पहले भी नक्सलियों को विस्फोटक व अन्य सामान की सप्लाई किया करते थे। मगर इस बार उनकी किस्मत अच्छी नहीं थी।
आरोपियों के पास से पुलिस ने जब्त किया आईईडी बनाने का सामान
पुलिस ने इनके पास से एक नग ऑटो, 3 मोटर साइकल, छ: कार्टून में भरा 7200 मीटर कोडेक्स वायर, 500 नग डेटोनेटर, 4 मोबाईल फोन, नक्सली साहित्य समेत अन्य विस्पोटक सामान और 10 हजार रुपए नगद बरामद किया है।
सुकमा एडीशनल एसपी ने की पुष्टि
इस घटना की पुष्टि करते हुए सुकमा के एडिश्रल एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बाताया कि, पुलिस ने आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल व ऑटो समेत भारी मात्रा में आईईडी बनाने में उपयोग होने वाला विस्फोटक भी बरामद किया है। पुछताछ में और जानकारी हाथ लग सकती है फिलहाल इन्हे न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।