बस्तर

आरक्षित वनपरिक्षेत्रों में निजी कंपनियां धड़ल्ले से चढ़ा रही हरे-भरे पेड़ों की बलि, विभाग को भनक नहीं

वन विभाग के नाक के नीचे ...केबल बिछाने काटीं जा रही सैकड़ों पेड़ों की जडं़े, बिना किसी क्लीयरेंस के चल रहा साल जंगल में खुदाई का काम।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2017, 4:29 PM IST
एक निजी कंपनी ने 10 से 15 किमी की दूरी में सैकड़ों पेड़ों की चढ़ा दी बलि, विभाग को नहीं थी भनक
एक निजी कंपनी ने 10 से 15 किमी की दूरी में सैकड़ों पेड़ों की चढ़ा दी बलि, विभाग को नहीं थी भनक

एक निजी कंपनी ने 10 से 15 किमी की दूरी में सैकड़ों पेड़ों की चढ़ा दी बलि, विभाग को नहीं थी भनक

कोण्डागांव. बिना किसी क्लीयरेंस के एक निजी कंपनी केबल लाइन बिछाने सैकड़ों पेड़ों की जड़ें काट रही है। मामला जिला मुख्यालय से नारायणपुर मार्ग का है। लगभग 10 से 15 किमी के दायरे में सैकड़ों पेड़ों की जड़ों को काटा जा चुका है। इससे साल के पेड़ों को काफी नुकसान हो रहा है। पेड़ों के सूखने का भी खतरा है।

Read More : शिक्षाकर्मियों को धमकी का नहीं कोई असर, बेमियादी हड़ताल के बीच अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू

अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया
यह सब वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा है पर इसकी जानकारी विभाग को नहीं लग सकी है। स्टेट हाईवे किनारे यह काम चल रहा है। इस मार्ग से रोजाना कोण्डागांव से नारायणपुर के लिए कई वाहन गुजरती रहती है पर इस ओर अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। जानकारों की माने तो सुरक्षा के दृष्टि से माओवाद प्रभावित मार्ग में जेसीबी से सड़क किनारे बिना अनुमति के गड्डा खोदकर केबल गाडऩा उचित नहीं हैं।

Read More : 8 सौ टू व्हीलर वाहन चालकों को सड़क पर रोककर ट्रैफिक पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, पढ़ें खबर

चढ़ सकती हैं पेड़ो की बलि
एक तरफ तो जंगल का सफाया करने में तस्कर लगे हुये हैं तो दूसरी ओर निजी कंपनियां इलाके में धड़ल्ले से बिना किसी सूचना के आरक्षित वन परिक्षेत्र में पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। समय रहते यदि प्रशासन की नजर नहीं गई तो इस मार्ग किनारे सैकड़ों पेड़ों की बलि चढऩा लगभग तय है।

Read More : संभागीय हास्पिटल पहुंच भड़के कलक्टर, 35 डॉक्टरों में एक ही ड्यूटी पर था तैनात, पढ़ें फिर...

टीम पहुंचने पर हुए फरार
एसडीओ वन विभाग संजय यादव ने बताया कि सूचना के बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची तो खुदाई करने वाले फरार हो गए थे। खुदाई का कोई परमिशन विभाग से नहीं दिया गया है।

Published on: