बस्तर

CG News: धुड़मारास बना बस्तर की शान, देश और दुनिया में गूंजा नाम, वैश्विक मंच पर दर्ज हुई पहचान

CG News: बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस भव्य आयोजन में शामिल होकर बस्तर की संस्कृति को अलौकिक बताया, वहीं केन्द्रीय गृह अमित शाह बस्तर को एक विकसित अंचल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Feb 11, 2026

CG News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बस्तर पंडुम को लेकर कहा, बस्तर में आज विकास की बयार चल रही है। बस्तर अंचल की सोच अब तेजी से बदल रही है। बस्तर अंचल की कलाकृति, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सरल जीवन, प्राकृतिक सौंदर्यता आज दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ है।

बस्तर पंडुम एवं बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस भव्य आयोजन में शामिल होकर बस्तर की संस्कृति को अलौकिक बताया, वहीं केन्द्रीय गृह अमित शाह बस्तर को एक विकसित अंचल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

देव ने कहा, आज बदले हुए बस्तर की झलक हाल ही में आयोजित बस्तर पंडुम महोत्सव में देखने को मिली जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुले दिल से सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, बस्तर पंडुम ने बस्तर की संस्कृति, परंपरा और जनजातीय विरासत को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा, जब बस्तर का नाम सुनते ही माओवाद और हिंसा की छवि सामने आती थी लेकिन आज यह क्षेत्र विकास शांति और स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए जाना जा रहा है। बस्तर की पहचान अब केवल संघर्ष की नहीं बल्कि सांस्कृतिक संभावनाओं की भूमि के रूप में उभर रही है। आने वाला समय बस्तर के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि लेकर आएगा।

Published on:
11 Feb 2026 10:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर