बस्तर

8 सौ टू व्हीलर वाहन चालकों को सड़क पर रोककर ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, पढ़ें खबर

यातायात विभाग का अभियान...एनएमडीसी चौक व गीदम रोड में हेलमेट न पहनने वालों पर की कार्रवाई। मौके पर विभाग ने सजा रखी थी हेलमेट की दुकान।  
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2017, 12:53 PM IST
800 वाहनों की जांच कर दी फायदे व सुरक्षा की जानकारी, 230 ने खरीदा हेलमेट, 90 से की वसूली
800 वाहनों की जांच कर दी फायदे व सुरक्षा की जानकारी, 230 ने खरीदा हेलमेट, 90 से की वसूली

ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेटधारकों का किया सम्मान, वाहनें रोककर न पहनने वालों पर की कार्रवाई, पढ़ें खबर
800 वाहनों की जांच कर दी फायदे व सुरक्षा की जानकारी, 230 ने खरीदा हेलमेट, 90 से की वसूली

जगदलपुर . शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने गुरुवार को दूसरे दिन एनएमडीसी चौक व गीदम रोड में बिना हेलमेट वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। जागरूकता फैलाने की दृष्टि से शुरू हुई इस कार्रवाई में यातायात पुलिस ने दो दिन में 800 से अधिक वाहनों की जांच की। इस दौरान कार्रवाई स्थल पर विभाग की लगी दुकान से 230 चालकों ने हेलमेट खरीदा वहीं 90 चालकों से 45000 रुपए का चालान काटा गया। इस दौरान हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों को लिया आटोग्राफ लेकर धन्यवाद दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर चलाई जा रही अभियान
यातायात प्रभारी मोहसीन खान ने बताया कि लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एसपी शेख आरिफ के दिशा निर्देश पर हेलमेट जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग गीदम रोड व एनएमडीसी चौक में कार्रवाई की। इस दौरान पहले व दूसरे दिन करीब 400-400 वाहनों की जांच की गई। इनमें से हेलमेट नहीं पहननकर वाहन चला रहे 230 लोगों ने समन शुल्क देने की जगह हेलमेट लेना स्वीकार किया। वहीं 90 लोगों से समन शुल्क के रूप में 500-500 रुपए लेते हुए 45 हजार रुपए प्राप्त किए। साथ ही अगली बार से इसे पहनकर वाहन चलाने की समझाइश भी दी।

हेलमेट पहनने वाले चालकों का लिया आटोग्राफ
इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है। इसलिए कार्रवाई स्थल में एक बोर्ड भी लगाया गया है। इसमें वे लोग जो हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे हैं, उनकी जागरूकता को देखते हुए इस बोर्ड में उनका ऑटोग्राफ लिया जा रहा है। शहर के नेशनल हाइवे से लगे मार्गों में जांच स्थल पर हेलमेट उपयोगकर्ताओं को ऑटाग्राफ लेकर सम्मानित भी किया गया।

Published on: