बस्तर

ट्रक चालक ने बाइक सवार को रौंदा, हादसा देखकर दहल उठे लोग, एक की मौत दो घायल

तोकापाल नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य गंभीर भर्ती, पुलिस ने आरोपी चालक किया गिरफ्तार।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2017, 10:50 PM IST
नशे में धुत्त ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत दो घायल
नशे में धुत्त ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत दो घायल

नशे में धुत्त ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत दो घायल

जगदलपुर/तोकापाल. ब्लाक मुख्यालय तोकापाल एनएच-63 में मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दो युवकों को गंभीर हालत में महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें बाइक चालक भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक ग्राम एर्राकोट निवासी जयराम नाग (24), वीनू (20) और अरुण (20) मंगलवार की रात करीब 8 बजे बाइक (सीजी 17 केजी 1319) से तोकापाल नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। इस बीच पीछे आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सीजी 18 एल 2093 के चालक राकेश कुमार साहू निवासीे गांधीनगर वार्ड जगदलपुर ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार अरुण की मौत हो गई वहीं जयराम और वीनू घायल हो गए।

नशे में था ट्रक चालक
दुर्घटना तोकापाल ब्लाक की घनी आबादी वाले इलाके में हुई। हादसे के बाद चश्मदीदों ने गुस्से में आकर ट्रक को तोड़ फोड़कर कर आग लगाने पर उतारु थे। बताया जा रहा है कि ट्रक का चालक नशे में था। सूचना मिलते ही परपा थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा व टीम ने पहुंचकर स्थिति को संभाला और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पीएम के लिए शिफ्ट कर मर्ग कायम किया है। बुधवार की सुबह युवक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

तालाब में डूबकर दो मासूमों की मौत
बीजापुर के महादेव तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूब जाने से मौत हो गई है। दोनों मासूम सोमवार से लापता थे, परिजन इनकी तलाश कर रहे थे मंगलवार की शाम इनका शव तालाब में नजर आया। विजय नगर निवासी भीमा मुड़मा की बेटी नीरजा मुड़मा (5) व धनीराम की बेटी रंजीता वाचम (6) अपने आंगन में खेल रहे थे। कुछ देर बाद दोनों अचानक गायब हो गए। टीआई नितीन उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को पीएम होगा।

Published on: