
बुजुर्ग के खून से सब्जी बाड़ी हो गया लहूलुहान, दो अज्ञात युवक हमला कर हुए फरार
कायर युवकों ने बुजुर्ग के गले में धारदार हथियार से किया हमला, फिर लहूलुहान कर हुए फरार
जगदलपुर . भानपुरी थाना के ग्राम छुरावंड में सब्जी बाड़ी की देखरेख कर रहे बुजुर्ग के गले पर दो अज्ञात युवकों ने धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे पहले भानपुरी सीएचसी और फिर महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल बुजुर्ग का उपचार चल रहा है।
Read More : मंगेतर के साथ घूमने गई युवती का घर के ही पीछे देर रात लटकता मिला शव, परिजन सन्न
हथियार से गले पर वार कर फरार
जानकारी के अनुसार छुरावंड निवासी हरी बघेल (65) मंगलवार दोपहर ढाई बजे घर से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित बाड़ी में सब्जी देखने के लिए गया हुआ था। यहां पहुंचने पर उसने पाया कि बाड़ी के भीतर छोटी सी झोपड़ी में दो अज्ञात युवक बैठे हुए हैं। इस पर उसने नाराजगी जताते हुए इन दोनों युवकों वहां से जाने को कहा। इससे आवेश में आकर एक युवक ने धारदार चाकूनुमा हथियार से हरी बघेल के गले पर वार करने के बाद फरार हो गए।
Read More : युवराज ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखे दर्द भरे शब्दों को सुन रो पड़ेंगे आप, पढ़ें पूरी खबर
लहूलुहान हालत में पहुंचा अपने घर
हमले से हरी के गर्दन पर गहरी चोट लगने से खून बहने लगा। इसके बाद वह हिम्मत कर लहूलुहान स्थिति में पैदल चलते हुए शाम साढ़े 4 बजे के करीब जैसे तैसे अपने घर पहुंचा। उसकी यह हालत देखते ही घर पर उसका बेटा रतन व परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे भानपुरी सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया है।
खाना-पीना बंद, बोल भी नहीं पा रहा
गले में गहरे जख्म होने से हरि कुछ भी बोल पाने में असमर्थ है। खाने-पीना भी बंद है। इसके चलते पुलिस भी उसका बयान नहीं ले सकी है। इशारों में ही वह घर वालों को घटना की जानकारी दी है। हालांकि पुलिस ने परिजन के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करते हुए खोजबीन शुरु कर दी है।