बस्तर

आप भी जाते हैं स्वीमिंग पूल तो पढ़ें ये खबर, पांच को कोच की बातें न मानना पड़ा महंगा

अब स्वीमिंग पूल में कोच व प्रभारी के बगैर अनुमति नहीं होगा प्रवेश, निगम आयुक्त ने ऐसे लोगों के स्वीमिंग पूल में घुसने से किया प्रतिबंधित।
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2018, 7:30 PM IST
शहर के इन 5 युवकों के स्वीमिंग पूल में प्रवेश पर आयुक्त ने लगाया प्रतिबंध, जानिए क्यो ?
शहर के इन 5 युवकों के स्वीमिंग पूल में प्रवेश पर आयुक्त ने लगाया प्रतिबंध, जानिए क्यो ?

शहर के इन 5 युवकों के स्वीमिंग पूल में प्रवेश पर आयुक्त ने लगाया प्रतिबंध, जानिए क्यो ?

जगदलपुर . नगर निगम प्रशासन अब फिर से स्वीमिंग पूल को शुरू करने के बाद नियमों में किसी प्रकार का समझौता नही कर रहा है। रविवार की शाम को स्वीमिंग पूल में कोच की बात नहीं मानने वाले पांच युवकों को निगम आयुक्त ने सोमवार को भविष्य में भी स्वीमिंग के लिए प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। निगम आयुक्त एके हालदार ने कहा कि ये युवक सुरक्षा को ताक में रखते हुए छलांग लगा रहे थे। साथ ही बिना कोच की अनुमति के गहराई वाले एरिया में तैरने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद आयुक्त ने ऐसे में किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो जवाबदारी नगर निगम व कोच की होगी।

अब बगैर अनुमति नहीं कर सकेंगे प्रवेश
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व स्वीमिंग पूल के एक दुर्घटना में युवक की मौत हो चुकी है तथा इस मामले में नगर निगम के चार कर्मचारियों पर एफ आईआर दर्ज है। इसलिए कोच के निर्देशों का पालन न करने पर तत्काल ऐसे व्यक्ति को स्वीमिंग पूल से बाहर कर दें। साथ ही भविष्य में भी उनके स्वीमिंग पूल में प्रवेश पर प्रतिबंधित करें। स्वीमिंग पूल में जो भी व्यक्ति महिला व पुरुष आतें हैं उन्हें स्वीमिंग कोच व प्रभारी के मार्गदर्शन में ही प्रवेश की अनुमति प्रदान होगी, ताकि आगे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो।

पांच युवकों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
शहर के उन पांच युवकों के नाम-पिता का नाम एवं पता आयुक्त द्वारा आदेश सहित जारी किया गया हैं, जो भविष्य में स्विमिंग पूल में प्रवेश नही कर पाएंगे। जिसमें अनामय पिता सुरेंद्र मंडल पथरागुड़ा, तुषाण सिंग पिता आर्यन सिंग गीदम रोड, पृथ्वी सिंग पिता जगपाल सिंग गीदम रोड, सावन साव पिता तुलसी साव पथरागुड़ा, गगनदीप सिंग पिता जीएस सिंग गीदम रोड शामिल हैं।

प्रतिभावों को आगे लाने में करेगा मदद
नगर निगम प्रशासन की इस कार्रवाई से यह तो स्पष्ट हो गया है कि नगर निगम प्रशासन अब स्वीमिंग पूल को वाटर पार्क की तरह न चला कर स्वीमिंग पूल को बस्तर की प्रतिभावों को आगे लाने के लिए उपयोग करेगा। ऐसा करने से सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही नहीं होगी।

Published on: