
बस्ती . महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच यूपी में भी बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है। यहां मायावती ने चार पूर्व विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष संजय धुशिया ने निष्कासन की पुष्टि की है। मायावती (Mayawati) की यह हाल फिलहाल की सबसे बड़ी कार्रवाई कही जा रही है।
इसे भी पढ़ें
जिन विधायकों को निष्कासित किया गया है उनमें सदर सीट से दो बार विधायक रहे जितेन्द्र चौधरी, महदेवा सीट से विधायक रहे दूधराम, रुधौली से विधायक रहे राजेन्द्र चौधरी और कप्तानगंज के विधायक और पूर्व मंत्रीरहे राम प्रसाद चौधरी शामिल हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि इन चारों को किसलिये निकाला गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई की गइ है।
By Satish Srivastava