26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में बनी भाजपा सरकार, बाहुबली विजय मिश्रा ने ट्वीटकर दी बधाई, चुनाव में बीजेपी शिवसेना का किया था प्रचार

भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक हैं विजय मिश्रा। 2017 का चुनाव जीतने के बाद से लगातार बीजेपी से दिखा रहे नजदीकी।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 23 Nov 2019, 12:38 PM IST

Vijay Mishra

विजय मिश्रा

भदोही. देर रात तक कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने सरकार बनाने के लिये सबकुछ तय कर लिया और जब सुबह सोकर उठे तो भाजपा की सरकार बन चुकी थी और देवेन्द्र फड़नवीस मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके थे। राजनीतिक पंडित भी इस सियासी उलटफेर से चकित हैं। इस बीच महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Politics) में भाजपा-शिवसेना प्रत्याशियों के लिये वोट मांगने और प्रचार करने वाले यूपी के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने महाराष्ट्र में नई सरकार बनने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), सीएम देवेन्द्र फड़नवीस (Devendra Fadnavis) और डिप्टी सीएम अजीत पवार (Ajit Pawar) को ट्वीट कर बधाई दी है। विजय मिश्रा (Vijay Mishra) ने एनसीपी (NCP) और कांग्रेस (Congress) के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही शिवसेना को भी नसीहत देने में देर नहीं की थी।

विजय मिश्रा की पूर्वांचल अपनी पहचान है इसलिए उन्होंने मुम्बई में भाजपा (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) के प्रत्यशियों को इसका लाभ दिलाने के लिए चुनाव में वहां जमकर प्रचार किया था। इस प्रकार के दौरान उन्होंने आदित्य ठाकरे से भी मुलाकात की थी। विधायक विजय मिश्रा भले ही ज्ञानपुर (Gyanpur) विधानसभा से निर्दल विधायक हैं लेकिन वो चुनाव जीतने के बाद लगातार चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। चाहे वो भदोही (Bhadohi) के चुनाव रहे हों चाहे मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव। वो मुम्बई में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने कांदिवली के भाजपा प्रत्याशी अतुल भातखलर (Atul Bhatkhalkar), मीरा भयंदर से प्रत्याशी नरेंद्र मेहता (Narendra Mehta), सुनील राणे (Sunil Rane) सहित अन्य भाजपा-शिवसेना प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया था। अब लगभग एक महीने बाद बनी नई सरकार को लेकर विजय मिश्रा बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं और इसके लिए उन्होंने मोदी-शाह को बधाई दी है।

By Mahesh Jaiswal