29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भदोही जिले का नाम बदलेगा, अब बनेगा संत रविदास नगर: CM योगी का बड़ा ऐलान

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास की जन्मस्थली पर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा ने संत गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर बसाए गए जिले का नाम तक हटाने का पाप किया था। अब भदोही को एक बार फिर संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा।
2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath

सीएम योगी का बड़ा ऐलान! Image - X/@CMOfficeUP

CM Yogi Adityanath Bhadohi Name Change Announcement: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को संत रविदास की जन्मस्थली पर एक बड़ी घोषणा कर दी। सीएम योगी ने कहा कि भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर किया जाएगा। यह ऐलान उन्होंने संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के मौके पर वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में समरसता संकल्प अभियान शुरू करते हुए किया।

संत रविदास ने हमेशा समाज को दिया जोड़ने का संदेश

मंच से बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि संत रविदास की विरासत पूरे प्रदेश और देश की सांस्कृतिक पहचान है। सरकार इसे पूरा सम्मान देगी। संत रविदास ने हमेशा समाज को जोड़ने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने का काम करते रहे हैं। ये वही लोग हैं जो बाबर और औरंगजेब जैसे आक्रमणकारियों को मानते हैं।

अंबेडकर के नाम पर बनेगा मेडिकल कॉलेज

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर सीधा निशाना साधते हुए कन्नौज का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने कन्नौज में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का नाम बदल दिया था। अब संत रविदास के नाम पर जिले का नाम बदलकर सही किया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी ने बोला तीखा हमला

इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार थी तब भदोही जिले का नाम बदलकर सिर्फ भदोही कर दिया गया था। अब हम इसे फिर से संत रविदास नगर बनाने जा रहे हैं। केशव मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा के गुंडों ने संत रविदास की जन्मस्थली पर कब्जा कर रखा था। भाजपा सरकार ने उस कब्जे को हटाया और वहां संत की बड़ी प्रतिमा स्थापित की। आज यहां इतना बड़ा और शानदार कार्यक्रम हो रहा है।

विरोधी दल नही करते सनातन संस्कृति और संतों का सम्मान

डिप्टी सीएम ने कहा कि विरोधी दल सनातन संस्कृति और संतों का सम्मान नहीं करते। वे उनके अपमान में लगे रहते हैं। जबकि भाजपा सरकार संतों की विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में संत रविदास की शिक्षाओं पर जोर दिया गया। समरसता संकल्प अभियान के तहत समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही गई। CM योगी के इस ऐलान से भदोही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।