10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Basti Teacher Murder Case: बस्ती में शिक्षक की हत्या मामले में नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा अहम सीसीटीवी फुटेज

Basti Teacher Murder Case: यूपी के बस्ती जिले में सरकारी महिला टीचर की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने सुधा यादव पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 Nov 2026, 4:36 PM IST

Crime News

क्राइम न्यूज (प्रतीकात्मक फोटो)

Basti Teacher Murder CCTV Footage: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ताहिर गांव में सरकारी महिला शिक्षिका सुधा यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के हाथ अहम सीसीटीवी फुटेज लगने से जांच को दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानें क्या है पूरा मामला

मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पड़ोसियों ने सुधा यादव पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। बुरी तरह घायल सुधा को परिवार वालों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोपहर करीब एक बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना ताहिर गांव की है। सुधा यादव फैजाबाद के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षिका थीं।

आरोप और पुरानी रंजिश

सुधा के बेटे अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि लक्ष्मी देवी, आलोक और प्रेमचंद ने उनकी मां पर जानलेवा हमला किया। लक्ष्मी यादव कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गांव के दूसरे पक्ष ने शिकायत की थी कि सुधा फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी कर रही हैं। इसी विवाद ने दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी पैदा कर दी थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच

कलवारी सीओ बृजेश सिंह ने बताया कि लक्ष्मी देवी अपने ससुराल बैजलपुर से मायके ताहिरपुर आ रही थीं। उनके मायके में प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम था। सुधा के घर के पास पहुंचते ही दोनों पक्षों में कहा-सुनी शुरू हो गई। लक्ष्मी ने फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया, जिसके बाद मारपीट हो गई। इस झड़प में सुधा, उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए। सुधा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

गांव में तनाव का माहौल

दोनों पक्ष पड़ोसी हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है और शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई करेगी।

मामले में सीसीटीवी फुटेज मिलने से हमले के क्रम और शामिल लोगों की पहचान साफ होने की उम्मीद है। पुलिस जांच तेज कर दी गई है। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।