13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्ती में दिल दहला देने वाली घटना; नहाने के दौरान तालाब में डूबे 2 मासूम, शव मिलते ही मचा कोहराम

Two Children drowned: बस्ती जिले में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव में तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
2 min read
Google source verification

बस्ती

image

anoop shukla

Jul 13, 2026

Up news, basti news

दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई (सोर्स: पत्रिका)

बस्ती जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल गांव में तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले गए और पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

नहाने गए दो बच्चे तालाब में डूबे

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 4:30 बजे बोदवल गांव के तीन बच्चे अनुज पुत्र हरिगोबिंद, गणेश पुत्र गोपाल और युवराज पुत्र अमृत कन्नौजिया के साथ गांव के तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय अनुज और गणेश गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इस घटना से सहमा युवराज डरकर घर चला आया, बुरी तरह डरा युवराज यह बात किसी को बताया नहीं। इधर जब दोनों बच्चे रात घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। युवराज से पूछताछ करने पर उसने बताया कि दोनों दोस्त तालाब में डूब गए हैं।

रात दो बजे के लगभग दोनों बच्चों के शव बरामद

लापता बच्चों के घर कोहराम मच गया, परिजनों ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। रात करीब 10:45 बजे मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद देर रात करीब 2 बजे दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। SO प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकलवाए गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है

जिले में सरयू नदी का बढ़ रहा है जलस्तर

बस्ती में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे माझा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। केंद्रीय जल आयोग, अयोध्या के अनुसार, रविवार शाम चार बजे नदी का जलस्तर 91.16 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर से केवल 57 सेंटीमीटर नीचे है। संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर स्थित पारा बाढ़ चौकी और अतिसंवेदनशील कटरिया-चांदपुर तटबंध पर स्थित खलवा बाढ़ चौकी को सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ खंड के अधिकारी तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।