17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्ती में एनकाउंटर…भोर में ही चलने लगी गोलियां, पशु तस्कर सद्दाम के पैर में लगी गोली…आठ गिरफ्तार

Basti Encounter: बस्ती पुलिस को रविवार भोर में बड़ी सफलता मिली है, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर फरार पशु तस्कर सद्दाम को गिरफ्तार करना चाहा इसी दौरान उसने फायरिंग शुरू कर दिया।

2 min read
Google source verification

बस्ती

image

anoop shukla

May 17, 2026

Up news, encounter news

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका

रविवार की भोर में बस्ती के परसरामपुर थानाक्षेत्र में पुलिस और पशु तस्कर के बीच फायरिंग शुरू हो गई, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर सद्दाम के पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CO स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि SO परसरामपुर विश्वमोहन की टीम ने शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पसरामपुर क्षेत्र के पचौरी बाग से सात पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार गोवंश पशुओं को पशु को बरामद किया।

पुलिस की छापेमारी के दौरान भाग निकला सद्दाम

इसी दौरान मौके से एक पशु तस्कर सद्दाम निवासी मोहम्मदपुर कछार थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी, इसी बीच रविवार भोर में सघन चेकिंग अभियान के दौरान नक्टवा पुल गांव सहरिया नई दुनिया के पास पॉपुलर के बगीचे में आरोपी भागे पशु तस्कर सद्दाम की घेराबंदी कर उसे पकड़ना चाहा लेकिन मौका देखते ही उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

घेरेबंदी पर पुलिस टीम पर झोंका फायर, जवाबी कारवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान सद्दाम के दाहिने पैर में गोली लगी और घायल हो गया। जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए CHC परसरामपुर भेजा है। उसके पास से एक तमंचा 315, कारतुस तथा एक बाइक बरामद किया गया है।सीओ ने बताया कि अन्य गिरफ्तार आरोपितों में राकेश यादव निवासी गढ़ी थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा, सहबान उर्फ छोटू निवासी मन्झारी थाना हरैया जनपद बस्ती, आयुष प्रताप सिंह निवासी डिगरापुर थाना कलवारी जनपद बस्ती, सहजाद निवासी केवड़ी मुस्तहकम थाना दुबौलिया जनपद बस्ती, रामअवतार यादव निवासी गढ़ी थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा, मुरली सोनकर निवासी चौबेपुर सेमरिया थाना परसरामपुर जनपद बस्ती और असलम निवासी खमहरिया सुजात डुहरिया थाना हरैया जनपद बस्ती शामिल हैं। सभी पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गाड़ी का इंतजार कर रहे लुटेरों को पुलिस ने दबोचा

बस्ती जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के परसा चौराहे से बभनान जाने वाले रास्ते पर दो राहगीरों के साथ लूट की घटना सामने आई है। बाइक सवार राहगीरों को रोकने के बाद उनसे पर्स व नकदी छीनकर बदमाश भाग निकले, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थानाक्षेत्र के बैरियहवां मोड़ के करीब से शुक्रवार/ शनिवार की देर रात करीब सवा दो बजे लूटपाट के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट का सामान भी बरामद कर लिया गया है।

CO हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि शातिर नीरज के खिलाफ बस्ती और गोंडा जनपद में दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पैकोलिया पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई कर चुकी है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि हम दोनों पैकोलिया से हर्रैया जाने के लिए गाड़ी का इंतज़ार कर रहे थे, तभी पुलिस टीम ने पकड़ लिया।