
फ़ोटो डोर्स: पत्रिका
बस्ती में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर एक बुर्कानसी युवती कई फिट ऊंची टंकी पर चढ़ गई। यह घटना रुधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज चौकी के समीप मुड़ाडीहा उर्फ भोपालपुर गांव की है। युवती को टावर पर देख इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जिससे रुधौली-बांसी मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। सूचना पर फौरन पुलिस को भी सूचना दी गई।
बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी नादिया खातून ने रविवार को प्रेमी मेहताब से शादी की मांग को लेकर दोबारा मोबाइल टावर जेड पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले भी नादिया वाल्टरगंज क्षेत्र के एक टावर पर चढ़ गई थीं, जहां घंटों चले ड्रामे और आश्वासन के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें नीचे उतारा था।
उस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने शादी कराने का भरोसा देकर मामला शांत कराया था। बता दे की युवती अभी चार दिन पहले भी वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़िया चौराहे पर इसी तरह टावर पर चढ़कर नाटक कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। अब सवाल उठता है कि पुलिस इस लड़की पर करवाई क्यों नहीं की। ढील का ही नतीजा है कि युवती ने दोबारा यह कांड कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी ऊंचाई पर बैठी है और नीचे उतरने से इनकार कर रही है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लगातार उससे बातचीत कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
बता दें कि बस्ती के आसपास के जिलों गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर आदि में भी टॉवर पर चढ़कर युवक और युवतियां द्वारा हंगामा करने के कई मामले आए है। आम लोगों का कहना है कि उनके द्वारा हंगामा करने से पुलिस और प्रशासन दोनों परेशान होते हैं अतः इन आरोपियों पर सख्त कारवाई या काउंसलिंग क्यों नहीं कराई जाती है। इससे इनकी भी मानसिक स्थिति ठीक होगी और पुलिस, प्रशासन भी राहत की सांस लेगी।
Published on:
17 May 2026 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्ती
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
