26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Basti / बस्ती में 151 पुलिसकर्मियों के तबादले, 12 थाना प्रभारी और सात चौकी प्रभारी बदले

बस्ती में 151 पुलिसकर्मियों के तबादले, 12 थाना प्रभारी और सात चौकी प्रभारी बदले

Basti News: जिले में आगामी विधान सभा चुनाव देखते हुए तबादलों का क्रम जारी है। SP बस्ती ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

anoop shukla

•

Updated: 26 Nov 2026, 10:05 AM IST

Up news, basti news

SP बस्ती (सोर्स: बस्ती पुलिस X)

Police Transffer list: बस्ती जिले में गुरुवार सुबह 6:43 बजे जारी आदेश के तहत पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया। कुल 151 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 12 थाना प्रभारी, सात चौकी प्रभारी समेत निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। एक तबादला आदेश निरस्त भी किया गया है।

इनकी हुई नई तैनाती

जारी सूची के मुताबिक, रुधौली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे को लालगंज, पुरानी बस्ती के अतिरिक्त निरीक्षक गोविन्द कुमार को हरैया और कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक सभाजीत सिंह को वाल्टरगंज भेजा गया है। परसरामपुर के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को रुधौली, कप्तानगंज के थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव को दुबौलिया और सोनहा के थानाध्यक्ष महेश सिंह को परसरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

एंटी थेफ्ट टीम के प्रभारी भानू प्रताप सिंह को पुरानी बस्ती, गौर के थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान को कप्तानगंज और बड़ेबन चौकी प्रभारी अमित कुमार को गौर भेजा गया है। दुबौलिया के थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी को सोनहा की जिम्मेदारी मिली है। घघौवा चौकी प्रभारी महेश कुमार शर्मा को पैकोलिया और अमहट चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा सोनूपार, बड़ेबन, घघौवा, अमहट और मनौरी चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया है। पुलिस लाइन और थानों के बीच सात उपनिरीक्षकों का तबादला हुआ है। वहीं, 132 मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षियों को विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, एंटी रोमियो स्क्वायड और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में नई तैनाती दी गई है।

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिले 50 हजार

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को 50 हजार रुपये वापस मिल गए। कोर्ट के आदेश पर रकम उनके बैंक खाते में लौटाई गई। लालगंज थाना क्षेत्र के सजनाखोर निवासी सीताराम पुत्र रामवेलास के साथ साइबर ठगों ने 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की थी। शिकायत मिलने पर लालगंज पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंक से संपर्क किया।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी के नेतृत्व में साइबर सेल की टीम ने तकनीकी और कानूनी कार्रवाई की। टीम ने बैंक के साथ मिलकर ठगी की रकम संबंधित खाते में होल्ड कराई। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट के आदेश से पूरी रकम सीताराम के बैंक खाते में वापस कराई गई। रकम मिलने पर सीताराम ने लालगंज पुलिस और साइबर सेल की टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक की साइबर अपराधों के प्रति विशेष रुचि और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से उन्हें रकम वापस मिल सकी।