बस्ती

नशे में धुत कैली हॉस्पिटल के डाक्टर ने कार से फर्नीचर कारोबारी को उड़ाया…डंपर से भिड़कर तीस फिट वापस लौटी कार

बस्ती जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में व्यापारी की मौत हो गई है। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, भीड़ ने आरोपी कार चालक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
2 min read
Feb 24, 2026
Up news, basti accident
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, भीषण सड़क हादसा

बस्ती में सोमवार की देर रात आठ बजे हर्रैया तहसील के छावनी थाना क्षेत्र के पास भीषण सड़क हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई है। नशे में धुत डाक्टर लगभग 100 की रफ्तार से कार चलाते हुए फर्नीचर कारोबारी को टक्कर मार दी।

कारोबारी कई फिट हवा में उछला और सामने खड़े डंपर से टकराकर हाईवे पर गिर पड़ा। कार भी उसी स्पीड में जाकर डंपर से भिड़ी और वापस काफी दूर तक बैक होकर रुकी।

इस हादसे में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, इस हादसे का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

फर्नीचर व्यवसाई को बेकाबू कार ने मारी भीषण टक्कर

जानकारी के मुताबिक शंकरपुर गांव के रहने वाले अब्दुल कादिर फर्नीचर कारोबारी थे। हाईवे किनारे उनकी ‘सफीक आरा मशीन’ नाम से फर्नीचर की दुकान है। दुकान के पीछे ही उनका घर भी है। सोमवार को वह दुकान बंद करने के बाद वह हाईवे किनारे खड़े होकर किसी से मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान रात 8 बजे बेकाबू मारुति सियाज कार आई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

घायल उछल कर डंपर से टकराया, इलाज के दौरान हुई मौत

भयावहता का अंदाज इसी से लग रहा था कि पीड़ित कई फिट ऊपर उछल कर सर्विस लेन से गुजर रहे एक डंपर से टकरा गए। हादसे में अब्दुल बुरी तरह घायल हो गए। उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं और सिर फट गया।सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ही कार चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान कैली हॉस्पिटल के डॉक्टर आशुतोष शर्मा के रूप में हुई। आरोप है कि वह शराब के नशे में धुत था। पुलिस उसे हिरासत में लेने के बाद विधिक कारवाई की।

Updated on:
24 Feb 2026 07:27 pm
Published on:
24 Feb 2026 07:27 pm