बस्ती

बाबरी विध्वंस केस के मुख्य आरोपी की ब्रेन हेमरेज से मौत

बाबरी विध्वंस केस के मुख्य आरोपी की ब्रेन हेमरेज से मौत  
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2018, 1:58 PM IST
Babri case accused ramesh pratap singh dead due to brain hemorrhage
बाबरी विध्वंस केस के मुख्य आरोपी की ब्रेन हेमरेज से मौत

बस्ती. जिले के नगर थाना क्षेत्र के बेलाडी गांव के रहने वाले बाहरी विध्वंस केस के आरोपी रहे रमेश प्रताप सिंह की देर रात ब्रेन हेमरेज होने की वजह से मौत हो गई। इस खबर की जानकारी होते ही बीजेपी के गोरक्षप्रांत के क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम उनके घर पहुंचकर श्रदांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि, रमेश प्रताप सिंह बजरंग दल में काफी अर्से से बड़े पदों पर काबिज रहे हैं। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद के विध्वंस केस में वे लालकृष्ण आडवाडी, मुरली मनोहर जोशी सहित तमाम बड़े नेताओं के साथ मुख्य रुप से सह आरोपी भी रहे हैं।

बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वाले कार सेवकों की अगुवाई भी रमेश प्रताप सिंह ने ही की थी। पूरे ऑपरेशन के अंजाम देने के लिए रमेश प्रताप उन 32 की टीम में शामिल थे, जिनकी स्पेशल ट्रेनिंग गुजरात में हुई थी। रमेश प्रताप पर तमाम राजनैतिक मुकदमे चल रहे हैं और वे कई बार जेल भी जा चुके हैं। बाबरी विध्वंस के बाद रमेश प्रतान बस्ती अपने आवास आ गए थे और वे खेती किसानी कर अपने परिवार संग जीवन गुजार रहे थे। 72 वर्ष की आयु में रमेश प्रताप ने शनिवार अंतिम सांसें ली।

Published on: