बस्ती

28 जनवरी से 1 फरवरी तक होगा बस्ती महोत्सव, कुमार विश्वास, अनूप जलोटा और मैथिली के गीतों से सजेगी महफिल

बस्ती महोत्सव का पोस्टर भी लांच किया गया
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2020, 4:06 PM IST
Basti Mahotsav 2020
बस्ती महोत्सव 2020

बस्ती. बस्ती महोत्सव 2020 की तैयारी लगभग फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है । जिला प्रशासन ने इस बार आमजन को भी महोत्सव से जोड़ने की पहल शुरू कर दी है । इस बार महोत्सव में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, भजन सम्राट अनूप जलोटा, गजल गायिका पिनाज मसानी, भोजपुरी गायिका मैथिली ठाकुर, बृजेश शांडिल्य ने आने की सहमति दे दी है । डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि हम बस्तीवासियों का यह दायित्व है कि महोत्सव में इनका उत्साहवर्धन करें।


जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मंगलवार को सांसद हरीश द्विवेदी समेत सभी पांचों विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने सुझाव भी दिए, साथ ही बस्ती महोत्सव में पूरी भागीदारी देने की बात भी कही। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि 28 से 1 फरवरी तक महोत्सव का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इससे बस्ती के महापुरुषों और सरकारी योजनाओं के बारे में लोगो को पता चलेगा । उन्होंने बताया कि आज बस्ती महोत्सव का पोस्टर भी लांच किया गया है ।

यह कलाकार करेंगे शिरकत:
कवि कुमार विश्वास, भजन सम्राट अनूप जलोटा, गजल गायिका पिनाज मसानी, भोजपुरी गायिका मैथिली ठाकुर, बृजेश शांडिल्य और ग्लिटर आर्ट कलाकार ।


वहीं डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि बस्ती की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हो इसके लिए ही इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । डीएम ने कहा इस महोत्सव से लोग बस्ती की संस्कृति और ऐतिहासिकता को जानेंगे, ताकि उन्हें बात का गर्व हो कि हम बस्ती के निवासी हैं । उन्होंने कहा कि हम बस्ती वासियों का यह दायित्व है महोत्सव में बढ़ चढ़कर भागेदारी निभाएं और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें । उन्होंने बताया कि इसके लिए बस्ती महोत्सव की वेबसाइट के माध्यम से फंडिंग का ऑप्शन भी दिया गया है, क्राउड फंडिंग का यह कॉन्सेप्ट पहली बार लाया गया है। डीएम ने कहा कि अगर कोई कन्ट्रीब्यूट करना चाहता है तो कर सकता है, वैसे महोत्सव में एंट्री नि: शुल्क है ।

By- SATISH SRIVASTAVA

Updated on:
21 Jan 2020, 4:06 PM IST
Published on: