बस्ती

Basti news : मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ रुम में बाहरी युगल मना रहे थे रंगरेलियां, CCTV से खुली पोल…मचा हड़कंप

बस्ती में एक हैरान करने वाला मामला आया है, यहां जिला मेडिकल कॉलेज के एक स्टाफ रूम में बाहरी युगल रंगरेलियां मना रहे थे। कर्मचारियों को जब इसका भान हुआ तब दरवाजा खुलवाया जाने लगा।

less than 1 minute read
Aug 24, 2024

जिले के बस्ती मेडिकल कॉलेज में उसे समय हंगामा हो गया जब स्टाफ रूम में आपत्तिजनक स्थिति में महिला व पुरुष पाए गए। सीसीटीवी कैमरे पर नजर रखे हुए मेडिकल स्टाफ ने जब महिला व पुरुष को कक्ष के भीतर जाते हुए देख तो उसे संदेह हुआ।किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए मेडिकल स्टाफ कक्षा के बाहर पहुंचा और उन्होंने तत्काल प्रभाव से दरवाजे को खुलवा दिया। इसके बाद महिला व पुरुष को जमकर डांट लगाई गई, बताया जा रहा है कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे, मेडिकल स्टाफ ने तत्काल पुलिस को बुलाया, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई l

ट्रेनी ओटी टेक्नीशियन ने स्टॉफ रुम में भेजा था दो युगल

मेडिकल कॉलेज के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए महिला व पुरुष ट्रेनी ओटी टेक्नीशियन के रिश्तेदार हैं, उसी ने ही कमरे में दोनों को भेजा था, जिसकी अस्पताल प्रबंधन ने जमकर क्लास ली।इतना ही नहीं पूरे मामले में उससे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है, हैरानी की बात तो यह है की ओटी टेक्नीशियन को यह कक्ष आरक्षित नहीं है, इसके बावजूद भी इस कमरे को दूसरे व्यक्ति को कैसे दिया, इस बात की भी जांच चल रही है।

प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज

पूरे मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ही ओटी टेक्नीशियन की ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षु ने दोनों को रूम में भेजा था, जो सुरक्षा कर्मियों व मेडिकल स्टाफ के नजर में आ गए। बताया कि ट्रेनी ओटी टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण मांगा गया है, मामले में कार्रवाई की जा रही हैl

Published on:
24 Aug 2024 01:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर