बस्ती

बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर, तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट निलंबित

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने किया निरीक्षण
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2020, 7:46 PM IST
up big news
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने किया निरीक्षण

बस्ती. यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिम्मेदार कितने गंभीर हैं, इसकी पोल शुक्रवार को खुल गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा जब निरीक्षण करने पहुंचे तो देखा कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट की गैर मौजूदगी में ही पेपर खोल कर बच्चों को बांट दिया गया। इतना ही नहीं जब इसकी सिलसिलेवार जांच कराई गई तो पता चला कि तीन परीक्षा केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी ही नहीं कर रहे हैं। जिनके निलंबनन की कार्रवाई की गई।

बतादें कि जिले में अभी तक सामूहिक नकल कराने के मामले में 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएम ने दावा किया कि जिला प्रशासन ने इससे निपटने के लिए कमर कस लिया है। अब बोर्ड परीक्षा की सुचिता को तार तार करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। नकल माफियाओं की अब खैर नहीं है इसलिए जिले मे सभी इस डी एम् को अपने अपने तहसील क्षेत्र मे सघन निगरानी रखने के लिए दिया है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने हरैया तहसील क्षेत्र के भारत सिंह कृषि विद्यालय पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रे सीडी राम, आर के वी एस इंटर कालेज थाना खाश हरैया के मदनसेन, मां जनक किशोरी बालिका इंटर कालेज मल्लू पुर दुबौलिया के स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निलंबन की कार्यवाही कर दी गयी है।

Published on: