
बस्ती. बीजेपी विधायक सीपी शुक्ला एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, कप्तानगंज कस्बे में आयोजित भक्ति जागरण के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीपी शुक्ला मंच पर कलाकारों के साथ डांस करने लगे। होली के गीतों पर मथुरा से आये कलाकारों के साथ बीजेपी विधायक सीपी शुक्ला कमर हिला कर डांस करते दिखे, विधायक के ठुमके पर जनता ने भी खूब मजे लिये।
यह भी पढ़ें:
बस्ती जिले में लोग इस समय जल किल्लत से परेशान हैं. लोग पीने के पानी के लिये भटक रहे हैं । ऐसे में जनप्रतिनिधि का कार्यक्रम में डांस करना सवाल खड़े कर रहा है । एक तरफ पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी अपने विधायको व सांसदों को जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर उनकी समस्या दूर करने का निर्देश देते हैं, तो दूसरी तरफ जनप्रतिनिधि लोगों की समस्या दूर करने की जगह ऐसे आयोजनों में शामिल हो रहे हैं।
BY- SATISH SRIVASTAVA
यहां देखें वीडियो