बस्ती

बस्ती में पिस्टल लहराते दुकान लूटने पहुंचे बदमाश, पोल खुली तो जम कर पीटे गए

जिले के बड़ेरिया बुजुर्ग चौराहे पर हनुमान प्रसाद चौहान की बिल्डिंग की दुकान है। दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार दो बदमाश दुकान के सामने पहुंचे, उस वक्त दुकान के मालिक अकेले थे। एक बदमाश हेलमेट पहने था जबकि दूसरे ने गमछे से मुंह ढक रखा था। दुकान मालिक के पास आए ही एक बदमाश दुकानदार से हाथापाई करने पर उतर आया।दोनो बदमाश व्यवसाई को डराने के लिए तमंचा निकालकर काउंटर पर रख दिये और दोनों मिलकर दुकानदार को पीटने लगे।

less than 1 minute read
Jul 27, 2024

जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो बदमाश पिस्टल लेकर एक दूकान लूटने गए थे लेकिन दुकानदार ने नकली पिस्टल को पहले ही पहचान लिया और दोनों से भिड़ गया, दुकानदार ने बदमाशों को तब तक नहीं छोड़ा, जब तक आसपास के लोग नहीं आ गए। इस दौरान दोनों बदमाशों और व्यापारी के बीच जमकर उठा पटक हुई वहीं,प्लास्टिक की पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने व्यवसायी को डराने का भी प्रयास किया।

जानकारी के मुताबिक बड़ेरिया बुजुर्ग चौराहे पर हनुमान प्रसाद चौहान की बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार दो बदमाश बेधड़क दुकान में दाखिल हुए। इस दौरान हनुमान प्रसाद दुकान में अकेले थे, दोनों बदमाशों में एक हेलमेट पहने हुए था।जबकि दूसरे ने गमछे से मुंह ढक रखा था। दुकान में घुसते ही दोनों व्यवसायी से हाथापाई करने लगे।

साथ ही एक बदमाश ने व्यवसायी को डराने के लिए पिस्टल निकालकर काउंटर पर रख दिया और मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक बदमाश ने दुकान का काउंटर भी ढकेल दिया। इस संघर्ष के दौरान आसपास के लोग भी बाहर आकर खड़े हो गए। लोगों से घिरता देख एक बदमाश भागने में सफल रहा। मगर दुकानदार हनुमान चौहान ने दूसरे को पकड़कर रखा था, इसी दौरान आसपास के लोग भी पहुंच गए और बदमाश को पकड़ लिया।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार हनुमान ने बताया कि बदमाश ने आते ही कहा कि तुम रहीम भाई को नहीं जानते? उसका फोन भी नहीं उठा रहे हो।जबकि उसके पास ऐसा कोई फोन आया ही नहीं था।फिलहाल पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने अपराधी प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
27 Jul 2024 11:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर