बस्ती

आज समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे बसपा के पूर्व मंत्री, 3 पूर्व विधायक, व पूर्व सांसद समेत हजारों कार्यकर्ता

.
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2020, 11:16 AM IST
BSP Leader Join Samajwadi Party
बसपा नेताओं ने सपा ज्वाइन की

बस्ती. नए साल में समाजवादी पार्टी सूबे की राजनीति में बड़ी सनसनी लेकर आयी है। सपा लगातार पार्टी को मजबूती देने और कुनबा बढ़ाने में जुटी है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी को बड़ी तादाद में बसपा के नेताओं का साथ मिलने वाला है। 20 जनवरी यानि सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के एक पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, तीन पूर्व विधायक व एक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी समेत बसपा में रहे उनके हजारों समर्थक समाजवादी पार्टी ज्वाइन करेंगे। इनमें पूर्व मंत्री व विधायकों को कुछ दिन पहले ही बसपा से निकाला गया था, तो जिसके बाद पार्टी में भगदड़ की स्थिति बन गयी और नाराज होकर बड़ी तादाद में उनके समर्थक नेताओं ने भी बसपा से इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले बसपा नेताओं में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, उनके भतीजे व पूर्व सांसद अरविंद चौधरी, पूर्व विधायक दूधराम चौधरी, राजेन्द्र चौधरी और नंदू चौधरी के साथ ही 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा से प्रत्याशी रहे विपिन शुक्ला का नाम शामिल है। बीते साल 2019 में 23 नवंबर को कप्तानगंज से विधायक और बसपा सरकार में मंत्री रहे राम प्रसाद चौधरी, बस्ती सदर सीट से दो बार विधायक रहे जितेन्द्र चौधरी, महदेवा सीट से विधायक रहे दूधराम व रुधौली से विधायक रहे राजेन्द्र चौधरी को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में बहुजन समाज पार्टी से निकाल दिया गया था।

इसे भी पढ़ें

उधर पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी के पार्टी से निकाले जान के दो दिन बाद ही नाराज होकर उनके भतीजे और पूर्व सांसद अरविंद चौधरी ने भी 25 नवंबर को कई स्थानीय नेताओं और हजारों समर्थकों के साथ बसपा को अलविदा कह दिया। इन नेताओं के निकाले जाने से नाराज होकर अभी पांच दिन पहले ही 15 जनवरी को भी पूर्व प्रत्याशी समेत कई नेताओं ने बसपा से इस्तीफा दे दिया।

By Satish Srivastava

Published on: