25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG BREAKING मायावती की बड़ी कार्रवाई, चार पूर्व विधायकों को बसपा से निकाला

बस्ती के जिलाध्यक्ष ने की पुष्टि।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 23 Nov 2019, 5:06 PM IST

BSP

बसपा

बस्ती . महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच यूपी में भी बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है। यहां मायावती ने चार पूर्व विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष संजय धुशिया ने निष्कासन की पुष्टि की है। मायावती (Mayawati) की यह हाल फिलहाल की सबसे बड़ी कार्रवाई कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें

महाराष्ट्र में बनी भाजपा सरकार, बाहुबली विजय मिश्रा ने ट्वीट कर दी बधाई, चुनाव में बीजेपी शिवसेना का किया था प्रचार

जिन विधायकों को निष्कासित किया गया है उनमें सदर सीट से दो बार विधायक रहे जितेन्द्र चौधरी, महदेवा सीट से विधायक रहे दूधराम, रुधौली से विधायक रहे राजेन्द्र चौधरी और कप्तानगंज के विधायक और पूर्व मंत्रीरहे राम प्रसाद चौधरी शामिल हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि इन चारों को किसलिये निकाला गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि इन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कार्रवाई की गइ है।

By Satish Srivastava