बस्ती

राम मंदिर पर अशोभनीय टिप्पणी से भड़के कांवड़िए…बस्ती-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा, तीन घंटे तक चला उपद्रव

अयोध्या धाम से सरयू का जल लेकर भद्रेश्वरनाथ मंदिर जा रहे सैकड़ों कांवड़िए कप्तानगंज कस्बे के इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार की दोपहर में विश्राम कर रहे थे। कांवड़ियों का आरोप है कि करीब ढाई बजे तभी एक गैर समुदाय का युवक उनके बीच पहुंचा और राम मंदिर और कावड़ यात्रा के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी करने लगा।
2 min read
Jul 22, 2025
Up news, basti police, basti news
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, प्रभु राम मंदिर की टिप्पणी पर भड़के कांवड़िए

सोमवार को बस्ती में कांवड़ यात्रा के दौरान जमकर बवाल हुआ। सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों ने बस्ती-गोरखपुर NH पर हंगामा किया, हंगामे के चलते नेशनल हाइवे पर कई किमी तक जाम लग गया। उग्र कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग को आग लगाकर हाईवे पर तोड़-फोड़ की। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो कांवड़ियों ने उनकी गाड़ी पर चढ़कर तोड़-फोड़ की।कांवड़ियों की पुलिस से झड़प भी हुई। एक युवक को हिरासत में भी लिया गया। करीब 3 घंटे तक हंगामा चला।

मुस्लिम युवक ने कांवड़ियों को रोक कर राम मंदिर पर किया अशोभनीय टिप्पणी

शाम करीब 7 बजे एसपी अभिनंदन मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों से बात करके उन्हें समझाया। कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब वो शांत हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र से कांवड़िए गुजर रहे थे। तभी एक मुस्लिम युवक ने उन्हें रोक कर राम मंदिर पर अशोभनीय टिप्पणी कर दिया। इसके बाद कांवड़ियों से उसकी झड़प हो गई। लोगों ने उसे पकड़ कर पीटा दिया। कुछ ही देर में कांवड़ियों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर फायदा उठाकर युवक भाग गया। इसके बाद भारी संख्या में कांवड़िए हंगामा करने लगे।

कांवड़ियों का जमकर उपद्रव, घंटों मचा रही अफरातफरी

सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी पहुंचे लोगों का कहना है कि मौके पर ऐसे हालात हो गए थे कि आस-पास के दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए। अफरा-तफरी के कारण लोग वहां से डरकर भाग गए थे। बवाल की सूचना मिलते ही कप्तानगंज और हर्रैया, CO कलवारी, CO सदर, SDM उमाकांत तिवारी और ADM प्रतिपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

तीन घंटे तक स्थिति बनी रही तनावपूर्ण

ADM प्रतिपाल सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि किसी बात को लेकर शिवभक्तों और स्थानीय लोगों में कहासुनी हुई थी। जिसको लेकर कांवड़ियों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। SDM, CO , थानेदार मौके पर पहुंचे। कांवड़ियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। करीब 3 घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

DIG बोले…धार्मिक भावनाएं भड़काने पर होगी सख्त कारवाई

मौके पर पहुंचे SP अभिनन्दन, ADM प्रतिपाल सिहं व ASP ओपी सिंह ने किसी प्रकार समझा बुझाकर मामला शांत कराया। कावंड रूट पर प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक व्यवस्था कई घंटे तक पूरी तरह ठप हो गया।डीआइजी रेंज संजीव त्यागी ने बताया कि कि धार्मिक भावनाएं भड़काने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा निर्वाध चलती रहेगी।

Updated on:
22 Jul 2025 01:15 am
Published on:
22 Jul 2025 01:15 am