विज्ञापन देख रचाई थी शादी, फिर...
बस्ती. लुटेरी दुल्हन के कई कारनामें आपने सुने होंगें, हम आज हम आपको दिखाने वाले है यूपी की एक ऐसी लुटेरी दुल्हन जिसने ना सिर्फ शादी का जाल फैलाया, बल्कि कागजों का एक ऐसा फर्जीवाड़ा रचा की रिटायर्ड कर्मचारी का सब कुछ लूट लिया। अब पेंशन की चाह में अपने ही पति के जान की दुश्मन बन गयी है। यह मामला बस्ती जिले के कप्तचानगंज थाना एरिया के कटरी गांव का है।
बता दें कि कप्तानगंज थाना एरिया के कटरी गांव के रहने वाले रिटायर्ड जूनियर इंजिनियर जयकरन गौर को पत्नी की मृत्यु के बाद अकेलापन सताने लगा था। लिहाजा उन्होंने दूसरे विवाह के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन दे डाला। मगर उन्हें क्या पता था कि इस विज्ञापन के माध्यम से एक ऐसा गिरोह उनको फंसा लेगा जो उनकी जिंदगी को बर्बाद कर देगा।
लखनऊ की रहने वाली एक महिला ने फोन करके विवाह के विज्ञापन के बारे में बात करते हुए रिटायर्ड कर्मचारी को बुलाया और जहां दोनों के रिश्ते की बात शुरु हुई। महिला ने अपना नाम गीता राय बताया और अपने को विधवा बताकर शादी करने के लिए कहा जिसके बाद दोनों का विवाह तो हुआ मगर शादी के कुछ ही दिन बाद हकीकत सामने आ गई महिला ने अपने पति को घर में बंधक बनाकर रखने लगी और झूठे मुकदमें में फंसाने के नाम पर ब्लेकमैल करने लगी। इस लुटेरी दुल्हन ने पहले तो फर्जी तरीके से जमीनी कागजात अपने नाम करवाये। फिर फर्जी विवाह प्रमाण पत्र बनाकर विवाह सार्टिफिकेट भी तैयार करवा दिया।
जबकि हकीकत तब पता लगा जब गीता का असली पति सामने आया। जिससे उसके पहले से ही दो बच्चे भी हैं। तब पता चला कि गीता विधवा नहीं है, बल्कि उसका पति जिंदा है। जबकि पेंशन के लालच में अपने विधवा होने का झूठा शपथ पत्र लगाया गया। यही नहीं हकीकत के सामने आने पर गीता ने रिटायर्ड इंजीनियर पर जानलेवा हमला तक कराया। जिसमें किसी तरह से रिटायर्ड कर्मचारी ने जान बचाई और आज भी छुप-छुप कर रहने को मजबूर है। वहीं पुलिस ने भी रिटायर्ड कर्मचारी की शिकायत पर कोई गौर नहीं किया। जबकि लुटेरी दुल्हन और उसके साथी आज भी रिटायर्ड कर्मचारी की जान के दुश्मन बने हुए है। फिलहाल गीता ने रिटायर्ड इंजीनियर जयकरन के मकान पर अपना ताला लगा दिया है और जयकरन खुद धर्मशाला में खानाबदोश की जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
जयकरन के तीन बेटे है जिनमें से एक बेटे की बीमारी की वजह से मौत हो गई जब कि दो प्राईवेट नौकरी कर अपना जीवन यापन कर रहे। वहीं जयकरन गौर की जिंदगी को नरक बनाने वाली गीता अपने मंसूबो मे कामयाब होती नजर आ रही। गीता गाजीपुर की रहने वाली है और वहां उसका पति आज भी जिंदा है। गीता के गांव से मिले परिवार रजिस्टर की नकल गीता के झूठ को बेनकाब कर दिया है। इतना ही नही गीता ने अपनी 18 साल की बेटी से इंजीनियर जयकरन और उसके दोनो बेटो पर छेड़खानी का मुकदमा भी दर्ज कराया था मगर पुलिस ने जांच की तो सारे आरोप फर्जी निकले, दुसरी पत्नी के सताये हुये जयकरन गौड कहते हैं कि गीता उन्हे तरह तरह से ब्लैकमेल करती है, रुपये न देने पर सुसाईड करने और खुद को नुकसान पहुंचा कर फंसाने की धमकी देती है, बहरहाल वह अपने ही घर से भागकर जान बचाते फिर रहे हैं। शादी करने के बाद वे पुरी तरह से टूट गये हैं।
By-Satish Srivastava