बस्ती

बीजेपी की सहयोगी पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, लोकसभा चुनाव में घटेगी भाजपा की सीटें

उन्होंने कहा कि अगर पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण में बंटवारा नहीं हुआ तो बीजेपी फेल हो जाएगी

2 min read
ओमप्रकाश राजभर

बस्ती. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर बीजेपी पर इशारों- इशारों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत आरक्षण में बंटवारा नहीं हुआ तो बीजेपी फेल हो जाएगी, क्योंकि इन्हीं पिछड़ों के वोट से बीजेपी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि 2019 में सरकार तो मोदी जी की ही बनेगी लेकिन सीटें घट जायेंगी।

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें:

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को बस्ती दौरे पर थे। राजभर ने एससी-एसटी एक्ट पर मचे घमासान पर कहा कि धरती पर कुछ ही वीर हैं जो सही बात कहते हैं, भारत बंद के आंदोलन में जो लोग खड़े हुए हम उनका स्वागत करते हैं और हम भी उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें:

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में मायावती जी के सामने 100 दलित बड़ी लीडरों को भी अगर खड़ा कर दिया जाए तो भी दलितों का एक भी वोट नहीं हिलेगा।

यह भी पढ़ें:

वहीं राहुल गांधी के मान सरोवर यात्रा पर मंत्री राजभर ने कहा की जब विपत्ति आती है तो सब लोग हनुमान चालीसा पढ़ने लगते हैं। राहुल गांधी 20 प्रदेशों में फेल हो गए जहां पर उनकी सरकार थी, राजनीति में इस से बड़ी विपत्ति किसी नेता के लिए क्या हो सकती है।

BY- SATISH SRIVASTAVA

Published on:
07 Sept 2018 10:55 pm
Also Read
View All