बस्ती

चुनावी सभा में बोले ओपी राजभर…मोदी 3 में देश भर में घरेलू बिजली का बिल होगा माफ…पूरे देश में मोदी लहर

लोकसभा चुनाव जैसे जैसे पूर्वांचल की ओर आता जा रहा है नेताओं के दौरे भी बढ़ते जा रहे हैं। बस्ती में ओपी राजभर ने एक जनसभा में लोगों से मोदी सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने जहा की मोदी 3 आते ही पूरे देश में घरेलू बिजली बिल माफ हो जायेगी।

less than 1 minute read
May 19, 2024

भसपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने वाल्टरगंज बाजार व पाऊ बाजार गायघाट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की ओर से चलाई गई योजना का लाभ पाने वाले लाभार्थियों के घर-घर जाकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें।

शायद ही कोई घर होगा जो प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के किसी ने किसी योजनाओं का लाभ ना लिया हो, ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष मतदान करने की अपील करना है। ओपी राजभर ने कहा कि सभी लोग मोदी जी को जिताओ मोदी घरेलू बिजली का बिल माफ करने वाले हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हम लोग पूरे प्रदेश में दौरा कर रहे हैं, जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खूब पसंद कर रही है। कहा कि विरोधी दल सपा व कांग्रेस दूर-दूर तक नहीं लड़ पा रहे है, पूरे देश व प्रदेश में मोदी लहर बरकरार है, ऐसे में सभी एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर प्रत्याशी हरीश द्विवेदी जी को यहां से जिताएं। हरीश द्विवेदी ने कहा कि इस गर्मी में अपने मतदाताओं को बूथ स्थल तक पहुंचाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवाने का प्रयास करें।

कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी श्री सेतु भान राय, लोकसभा संयोजक श्री के डी चौधरी, सुभसपा जिला अध्यक्ष मनोज राजभर, पूर्व विधायक श्री रवि सोनकर, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह जी, भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोली सिंह ,अनूप खरे ,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा मनमोहन श्रीवास्तव काजू , भाजपा नेता जगदीश शुक्ल, वरुण पांडेय ,प्रदीप पांडेय अभिषेक राजभर रघुनाथ सिंह उपस्थित रहे।

Published on:
19 May 2024 08:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर