बस्ती

यूपी में मॉनसून सुस्त, जनता बढते पारे से त्रस्त, बारिश को लेकर क्या है मौसम विभाग ताजा अनुमान?

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद मौसम ने अपना तेवर बदल लिया है। बारिश के बाद उमस और गर्मी काफी बढ़ गई है।

less than 1 minute read
Jul 19, 2024

उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब सुस्त पड़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों से बारिश के बाद की गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान हो गए हैं। गुरुवार को तापमान 40.8 रिकॉर्ड किया गया वहीं प्रयागराज में 39.8 डिग्री और बस्ती में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग का ताजा अपडेट

गर्मी और उमस से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि कुछ दिनों में मानसून स्थिति में आ जाएगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश और बज्रपात की संभावना है।

शुक्रवार को प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोरखपुर, एस. के. नगर, बस्ती के अलावा लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फरुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी किया है।

Published on:
19 Jul 2024 08:48 am
Also Read
View All