आपके भेजे सवालों में से चयनित कुछ सवालों के जवाब एक्सपर्ट ने दिए...
सवाल : मेरी उम्र 15 वर्ष है। मेरे शरीर पर अनचाहे बाल आ रहे हैं। इसका क्या कारण है। कृपया इसको हटाने का कोई सटीक इलाज बताएं?
- मनीष, बाड़मेर
जवाब : पुरुषों में अनचाहे बाल आना कोई बीमारी नहीं है। इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही इसका दवाओं से इलाज किया जाता है। यह अनुवांशिक कारणों से होता है। शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट किया जाता है। इससे बाल दोबारा नहीं आते हैं। वहीं, महिलाओं के चेहरे पर बाल आने की समस्या हॉर्मोन असंतुलन के कारण होती है। इसके अलावा पीसीओडी की समस्या में भी चेहरे पर बाल आते हैं। इसके लिए हार्मोन थैरेपी देते हैं। इसके अलावा खानपान में तली-भुनी, मैदा से बनी चीजों, पैक्ड व प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों को खाने से बचें। नियमित 10-12 गिलास पानी पीएं। आहार में फाइबर युक्त चीजों को ज्यादा लें। तनाव न लें। नियमित एक्सरसाइज व योग-प्राणायाम करें। इससे भी आराम मिल सकता है।
एक्सपर्ट : डॉ. अमित तिवारी, त्वचा रोग विशेषज्ञ, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर