सौंदर्य

त्वचा की चमक निखारेगा एलोवेरा, पानी पीकर वजन घटाएं

कील-मुंहासों पर एलोवेरा लगाने से वे जल्द ठीक होते हैं। साथ ही यह इंफेक्शन रोकने में भी मददगार है।
less than 1 minute read
• •
May 04, 2019
benefits-of-aloe-vera
कील-मुंहासों पर एलोवेरा लगाने से वे जल्द ठीक होते हैं। साथ ही यह इंफेक्शन रोकने में भी मददगार है।

अक्सर विशेषज्ञ त्वचा पर एलोवेरा युक्त उत्पाद या सीधे एलोवेरा जैल लगाने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद के अनुसार एलोवेरा पाचन दुरुस्त रखने के साथ-साथ त्वचा की चमक को भी बनाए रखता है। इसमें त्वचा की नमी और लचीलेपन को बरकरार रखने की अद्भुत क्षमता होती है। रोजाना एलोवेरा जैल से चेहरे पर मसाज करने से झुर्रियों की समस्या नहीं होती। यह कुदरती एंटीबैक्टीरियल और एंटीबायोटिक है। कील-मुंहासों पर एलोवेरा लगाने से वे जल्द ठीक होते हैं। साथ ही यह इंफेक्शन रोकने में भी मददगार है।

पानी पीकर वजन घटाएं -
जर्मन शोधकर्ताओं के अनुसार पानी पीने के 10मिनट बाद शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया तेज होकर 40 मिनट बाद कैलोरी बर्न होने लगती है। शोधकर्ताओं के अनुसार रोजाना 8 गिलास पानी पीने से दिनभर में 100 कैलोरी बर्न होती है। वैसे वजन घटाने के लिए ठंडा पानी अच्छा है क्योंकि पानी के तापमान को शरीर के तापमान तक लाने के लिए बॉडी को कैलोरी बर्न करनी पड़ती है जिससे मोटापा घटता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on:
04 May 2019 10:08 am