सौंदर्य

इन तरीकों से घर में ही करे बॉडी पॉलिशिंग और पाएं खूबसूरत और आकर्षक स्किन

Body polishing at home with these methods and get beautiful skin:इन तरीकों से घर में ही करे बॉडी पॉलिशिंग और पाएं खूबसूरत और आकर्षक स्किन। हेल्थ और शरीर के साथ-साथ स्किन पर भी ध्यान देना बेहद ज़रूरी हैं । एक ताज़ा जवान और आकर्षक स्किन के लिए बॉडी पॉलिशिंग एक अच्छा उपाय हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2023, 12:41 PM IST
body_polish.jpg
Body polishing at home with these methods and get beautiful skin

Body polishing at home with these methods and get beautiful skin:इन तरीकों से घर में ही करे बॉडी पॉलिशिंग और पाएं खूबसूरत और आकर्षक स्किन

हेल्थ और शरीर के साथ-साथ स्किन पर भी ध्यान देना बेहद ज़रूरी हैं । एक ताज़ा जवान और आकर्षक स्किन के लिए बॉडी पॉलिशिंग एक अच्छा उपाय हैं।
बॉडी पॉलिशिंग से शरीर की सुंदरता बढ़ती हैं। और स्किन चमकदार होती हैं। बॉडी पॉलिशिंग एक महंगा शौक हैं। जो बहुत लोगों के बजट से बाहर होता है l एक अच्छी कीमत देकर पार्लर से बॉडी पॉलिशिंग कराने के बाद वो कुछ हफ्ते भी टिक नहीं पाता। और आप घर बैठे सीज़न के हिसाब से बॉडी पॉलिशिंग कर सकते हैं। हम आपको बताते हैं घर बैठकर बॉडी पॉलिश करने के कुछ आसान तरीके।

स्क्रब:
अगर आपको सुंदर और आकर्षक स्किन चाहिए तो सबसे पहले आपको टैनिंग और डेड स्किन को हटाना होगा। इसके लिए आप स्क्रब का उपयोग कर सकते हैं। डेड स्किन आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए मॉश्चराइजर, बॉडी लोशन और स्किन ट्रीटमेंट जैसे प्रॉडक्ट्स को त्वचा की गहराई में जाने से रोकती हैं। डेड स्किन को हटाने, त्वचा को सुंदर और मुलायम बनाने के लिए आप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते है। बॉडी पॉलिशिंग करने से पहले आप क्लींजर टोनर का इस्तेमाल करें। उससे अच्छी तरह त्वचा को साफ कर लें । आप बॉडी वॉश का उपयोग भी कर सकते हैं। फिर स्क्रब करना शुरू करें। इससे डेड स्किन कम होने लगेगी और कुछ ही दिनों में बिल्कुल खत्म हो जाएंगी।

वैक्स:
वैसे तो वैक्स का इस्तेमाल स्किन से बालों को निकालने में किया जाता हैं। पर इससे डेड स्किन भी निकल जाती हैं। वैक्स करने से स्किन सॉफ्ट और चमकदार लगने लगती हैं।

एलोवेरा:
स्किन को ग्लैमर्स बनाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैक्स और स्क्रब के बाद एलोवेरा एक अच्छा विकल्प है। आपकी स्किन को आकर्षक बनाने के लिए ये आपकी स्किन को हाइड्रेशन प्रदान करता है। जिससे स्किन ग्लो करती है।

मॉश्चराइजर:
एक ताज़ा और जवान स्किन के लिए त्वचा पर मॉश्चराइजर लगाना आवश्यक है । मॉश्चराइजर लगाने से त्वचा का रूखा और खुदरापन खत्म हों जाता है।
मॉश्चराइजर स्किन में आसानी से समा जाता हैं l तथा त्वचा में नमी बनी रहती है।

स्किन हाईलाइटर:
यदि आप पार्टी आऊट फिट या ट्रेंड को फॉलो करती हैं। या डिजाइनर नेक या डीप नेक पहनती हैं। तो स्किन को ग्लोइंग दिखाने के लिए आप हाईलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: